World Population Day 2022: इतिहास, उद्देश्य, थीम के साथ जानें क्यों मनाया जाता

World Population Day 2022: घड़ी में सेकेंड की सुई जितनी तेजी से मूव करती है, उससे कहीं तेजी से दुनिया की पॉपुलेशन का आंकड़ा बदल रहा है। लगातार बढ़ती जनसंख्या एक तरह से विकास में बाधक है। गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा, बेरोजगारी इनके पीछे काफी जनसंख्या वृद्धि जिम्मेदार है इसलिए इस ओर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। भारत चीन के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस बार 30वां विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। तो आइए इस मौके पर जानते हैं कैसे और कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत, उद्देश्य व इस साल की थीम के बारे में...

World Population Day 2022
World Population Day 2022: Pic credit- freepik

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास ( World Population Day History)

इस दिन को मनाने का सुझाव डॉक्टर केसी जैक्रियाह (Dr KC Zachariah) ने दिया था जिन्होंने दुनिया को विश्व की जनसंख्या के 5 बिलियन तक पहुंचने का आंकड़ा बताया था। इस तरह 1987 में 5 बिलियन तक जनसंख्या पहुंचने के बाद यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम ने यह तय किया कि इस दिन छुट्टी रखी जाएगी जिससे बढ़ती जनसंख्या और इससे होने वाले नकारात्मक परिणामों की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया जा सके और इसी कारण 1989 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। दिसंबर 1990 में रिजोल्यूशन 45/216 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जनसंख्या के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद के साथ विश्व जनसंख्या दिवस मनाया और इसमें पर्यावरण और इसके सभी विकास के मुद्दों को भी शामिल किया गया।

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य (World Population Day Purpose)

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में बढती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़े सभी मुद्दों की ओर लोगोंं का ध्यान आकर्षित कर उन्हें जागरूक करना है। 

यह भी देंखे :

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व (World Population Day Importance)

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में बात की जाती है। जिसमें गरीबी, जच्चे-बच्चे का स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, मानव अधिकार, गर्भनिरोधक दवाओं के प्रयोग से लेकर सुरक्षित यौन संबंधों जैसे समस्याओं पर चर्चा की जाती है। 

विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम (World Population Day 2022 Theme)

विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम है- “8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर – अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना.

Conclusion 

मुझे पूरी उम्मीद है कि मैंने आपको "World Population Day 2022: इतिहास, उद्देश्य, थीम" के बारे में सारी जानकारी दी है? और मुझे आशा है कि आप इसके बारे में समझ गए होंगे।

आपको इस लेख "World Population Day 2022: इतिहास, उद्देश्य, थीम" में कोई त्रुटि लगी हो तो, कृपया हमें कमेंट करके बताएं ताकि हम भी आपके विचारों से कुछ सीख सकें और कुछ सुधार कर सकें।

You may like these posts

-->