Bangalore Metro Route Map, Timings, Lines, Facts

कर्नाटक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली बैंगलोर मेट्रो का संचालन वर्ष 2011 से किया जा रहा है। यह मेट्रो नम्मा मेट्रो (ನಮ್ಮ ಮೆಟ್ರೊ) के नाम से भी जानी जाती है जिसका संचालन कर्नाटक सरकार और भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। बैंगलोर मेट्रो से हर दिन लाखों यात्री सफर करते है और यह राजधानी बैंगलोर की लाइफलाइन की भांति कार्य करती है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बैंगलोर मेट्रो लाइन यात्रा मार्ग नक्शा-2022 (Bangalore Metro Route Map Guide-2022) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से आप Bangalore Metro route map 2022 सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे साथ ही आपको बैंगलोर मेट्रो यात्रा मार्ग नक्शा सम्बंधित अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Bangalore Metro Route Map Guide, Highlights
यहाँ आपको Bangalore Metro Route Map Guide का overview दिया गया है जिसके माध्यम से आप बैंगलोर मेट्रो रूट के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
आर्टिकल सम्बंधित है | Bangalore Metro Route Map Guide |
मेट्रो ऑपरेटर | बैंगलोर मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड |
मेट्रो आनर | नम्मा मेट्रो (ನಮ್ಮ ಮೆಟ್ರೊ), बैंगलोर |
कुल मेट्रो रूट | 2 |
कुल एक्टिव स्टेशन | 51 |
मेट्रो टाइमिंग | 5 AM – 11:25 PM |
मेट्रो किराया | 10 रुपए -50 रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | https://english.bmrc.co.in/ |
बैंगलोर मेट्रो रूट संक्षिप्त गाइड
कर्नाटक सरकार द्वारा राजधानी बैंगलोर में संचालित नम्मा मेट्रो (ನಮ್ಮ ಮೆಟ್ರೊ) के प्रथम चरण का कार्य वर्ष 2007 शुरू हुआ था। आपको बता दे की नम्मा मेट्रो (ನಮ್ಮ ಮೆಟ್ರೊ) का अर्थ कन्नड़ भाषा में हमारी मेट्रो होता है। इसके प्रथम चरण का कार्य वर्ष 2011 में पूरा हुआ जो की बैय्याप्पनाहल्ली (Baiyyappanahalli) से MG रोड (MG Road) तक है। इसका अंतिम और छठा चरण वर्ष 2017 में पूरा हुआ। वर्तमान में इस मेट्रो के निम्न 2 चरण ऑपरेशनल है :-
मेट्रो लाइन | मेट्रो लाइन का नाम | मेट्रो लाइन की कुल लम्बाई | कुल स्टेशन | कहाँ से | कहाँ तक |
मेट्रो लाइन -1 | पर्पल लाइन (Purple-line) | 25.60 किमी | 22 स्टेशन | बैय्याप्पनाहल्ली | मैसूर रोड |
मेट्रो लाइन -2 | ग्रीन लाइन (Green-line) | 30 किमी | 29 स्टेशन | नागासांद्र | सिल्क इंस्टिट्यूट |
बैंगलोर मेट्रो रूट मुख्य तथ्य
- बैंगलोर मेट्रो रूट के पहले फेज का निर्माण वर्ष 2007 से शुरू हुआ जिसका प्रथम सेक्शन 2012 और अंतिम सेक्शन 2017 में पूरा हुआ। यह रूट कुल 42.30 किलोमीटर लम्बा है।
- बैंगलोर मेट्रो रूट के दूसरे फेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है वही इसके तीसरे फेज का प्रगति कार्य अभी विचारणीय है।
- बैंगलोर मेट्रो सुबह 5 बजे से ऑपरेशनल होती है जो की रात 11:25 तक ऑपरेशनल रहती है। हालांकि संडे को मेट्रो ऑपरेशन 7 बजे से शुरू होता है।
- बैंगलोर मेट्रो रूट का न्यूनतम किराया 10 रुपए है वही अधिकतम किराया 50 रुपए है जो की यात्रा रूट की लम्बाई पर निर्भर करता है।
बैंगलोर मेट्रो रूट सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
बैंगलोर मेट्रो रूट की वर्तमान में कुल लम्बाई 42.30 किलोमीटर है। हालांकि इसके दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है वही मेट्रो रूट के तीसरे फेज के निर्माण पर विचार किया जा रहा है।
बैंगलोर मेट्रो रूट में नार्थ का पहला स्टेशन नागासांद्र और अंतिम स्टेशन सिल्क स्टेशन है।
बैंगलोर मेट्रो सुबह 5 बजे से ऑपरेशनल होती है वही यह रात 11:30 तक संचालित होती है। संडे को मेट्रो ट्रैन का संचालन सुबह 7 बजे से होता है।
बैंगलोर मेट्रो रूट में ईस्ट का पहला स्टेशन बैय्याप्पनाहल्ली और अंतिम स्टेशन मैसूरु रोड है।
बैंगलोर मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपए है वही अधिकतम किराया यात्रा मार्ग पर निर्भर करता है।
The post Bangalore Metro Route Map, Timings, Lines, Facts appeared first on CRPF India.