Chandra Grahan 2022 Date, Timings in India

Chandra Grahan 2022 Date, Timings in India : साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, ग्रहण के दौरान कौन सी सावधानियां रखना चाहिए, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Chandra Grahan 2022 Date, Timings

Chandra Grahan or Lunar Eclipse May 2022 Date and Time in India

Chandra Grahan or Lunar Eclipse May 2022 Date and Time in India: वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समयानुसार ये चंद्र ग्रहण सोमवार,16 मई सुबह 07:02 बजे (Chandra grahan kab lagega) लगेगा। वहीं, दोपहर 12:20 पर समाप्त हो जाएगा।  हालांकि, भारत में यह ग्रहण (Lunar eclipse in India) दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन अन्य कई देशों में इसे साफ देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।  चंद्र ग्रहण के दिन कुछ विशेष उपाय कर आर्थिक कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं।

Chandra Grahan 2022

साल का पहला चंद्र ग्रहण खग्रास या पूर्ण चंद्र ग्रहण (lunar eclipse May 2022) होगा। इसकी कुल अवधि दो घंटे से अधिक होगी। दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

विज्ञान में चंद्र ग्रहण को एक खगोलीय घटना कहा जाता है। जिसके अनुसार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा जब एक रेखा में आ जाते हैं तो चांद को पृथ्वी की छाया पूरी तरह से ढक लेती है। इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण भी कहते हैं। 

यह भी देंखे :

  1. 'वर्ल्ड वेटलैंड डे' क्या है और क्यों मनाया जाता है ?
  2. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की 27 खास बातें - Height, Weight & more
  3. पॉलीथिन का दुष्प्रभाव पर निबंध | Essay on Plastic Pollution in Hindi
  4. Top 10 World Richest man (Updated 2022)
  5. श्रीनिवास रामानुजन जीवन परिचय (जीवनी)

चंद्र ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण 

धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इस ऊर्जा का दुष्प्रभाव व्यक्ति और आसपास की चीजों पर भी पड़ता है। इसलिए जिस तरह चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है।  

भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा लेकिन असर होगा: ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय

ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और न ही इसका कोई भारत में असर होगा. लेकिन  उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका में यह ग्रहण विशेष रूप से दिखाई देगा.

चन्द्र ग्रहण में 4 चीजें शामिल होती हैं. चन्द्रमा, सूर्य, राहू और केतू. ये चन्द्र ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा तो ये जो सूतक के नियम हैं जैसे, मंदिर के पट नहीं खोलना, खाना न खाना आदि लागु नहीं होंगे. क्योंकि हमारे शास्त्रों में स्पष्ट बताया गया है, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक के नियमों का पालन नहीं करना है. लेकिन चन्द्रमा इससे पूरी तरह प्रभावित होगा.

सूर्य और शनि भी एक साथ चन्द्रमा पर प्रभाव डालेंगे. अब चन्द्रमा तो दुनिया में एक ही है. अमेरिका हो या भारत, सभी जगह एक ही चंद्रमा दिखाई देता है. ऐसे में चंद्रमा पर बुरा प्रभाव करने के कारण पूरी दुनिया पर इसका प्रभाव होगा. चन्द्रमा के प्रभावित होने के कारण इस ग्रहण का प्रभाव हर व्यक्ति और हर राशि पर भी होगा. 

ग्रहण में रखें ये सावधानियां

ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, ये जो पूर्ण चंद्रग्रहण है, यह भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक के नियमों का पालन न करें. अगर कोई खाना चाहता है, सोना चाहता है तो कर सकता है. लेकिन अगर आप ग्रहण का लाभ उठाना चाहते हैं तो ग्रहण के समय में मंत्रों का जाप करें, ध्यान करें. यह आपके लिए काफी अच्छा होगा.

अगर आप चाहते हैं कि चंद्रमा आपको परेशान न करे तो ग्रहण के बाद दान कर सकते हैं. ग्रहण के बाद चांदी, दूध, चीनी, चावल का दान करें, इससे चंद्रमा की बाधाएं दूर हो जाएंगी. 

चंद्रग्रहण के सामान्य प्रभाव

चंद्रग्रहण का प्रभाव 15 दिन से 1 महीने तक बना रहेगा. इस समय में देश-दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं की उम्मीद बढ़ेगी. तटीय इलाकों में विवाद हो सकता है. युद्ध रुकता हुआ दिखाई दे सकता है. चंद्रग्रहण के कारण ग्रहों के प्रभाव से महंगाई बढ़ेगी और जनता का आक्रोश भी बढ़ेगा.

भारत की राशि कर्क राशि है और चंद्रग्रहण उसका स्वामी है. इसलिए भारत में बड़े राजनीतिक परिवर्तन हो सकता है. महिला राजनेता या कलाकार के लिए खराब समय हो सकता है.

मुझे पूरी उम्मीद है कि मैंने आपको "Chandra Grahan 2022 Date, Timings in India" के बारे में सारी जानकारी दी है? और मुझे आशा है कि आप इसके बारे में समझ गए होंगे।

You may like these posts

-->