Essay on Holi in Hindi : Greetings, Wishes, messages, images

Holi Essay in Hindi-: होली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार माना जाता है। जिसे हिन्दुओं के साथ अन्य धर्मों के लोग भी बड़े धूम-धाम से रंगों के साथ और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 

होली (Holi) आपस के गिले शिकवे मिटाकर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाला त्योहार है. इस बार होली 18 मार्च की है. 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंगों की होली (Holi of Colors) खेली जाएगी. 

इस दौरान लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं, रंगों की होली खेलते हैं, करीबियों के घर मिलने जाते हैं और पकवानों का आनंद लेते हैं. मेलजोल बढ़ाने वाले इस त्योहार की रौनक काफी पहले से नजर आने लगती है. 

होली पर निबंध लिखने के लिए छात्रों को एग्जाम में भी दिया जाता है। आज आर्टिकल के माध्यम से हम होली के बारे में सभी जानकारियां दी जा रही हैं जैसे- होली क्यों मनाई जाती है ? होली कब मनाई जाती है ? आदि लेख के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। Holi Essay in Hindi का विस्तार पूर्वक वर्णन नीचे किया जा रहा है।

Essay on Holi in Hindi

होली पर निबंध

भारत में बहुत से त्यौहार मनाये जाते हैं इनमे से एक होली का त्यौहार भी मनाया जाता है। जिसे सभी लोग रंगों के साथ गुलाल लगाकर मनाते हैं। पहले समय में होली को सिर्फ गुलाल और चन्दन लगा कर मनाया जाता था। 

भारत में अलग-अलग जगहों में होली अलग-अलग नाम से वृन्दावन की होली, काशी की होली, ब्रज की होली, मथुरा की होली आदि प्रसिद्ध है। 

होली के दिन सभी लोग अपने घरों में विभन्न प्रकार के पकवान बनाते हैं और महमानों को बुलाते हैं होली के पहले दिन सभी लोग रात को एकत्र हो कर होलिका दहन करते हैं और डीजे लगा कर नाच गाना करते हैं। 

होली पर निबंध नीचे दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए हमारे लेख को पढ़ें।

होली पर निबंध सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी

आधिकारिक नाम होली
अन्य नाम फगुआ, धुलेंडी, छारंडी(राजस्थान मैं) दोल
अनुयायी हिन्दू, भारतीय, भारतीय प्रवासी, नेपाली, नेपाली प्रवासी
उद्देश्य धार्मिक निष्ठा, उत्सव, मनोरंजन
उत्सव रंग खेलना, गाना-बजाना, हुड़दंग
अनुष्ठान होलिका दहन व रंग खेलना
आरम्भ अत्यंत प्राचीन
तिथि फाल्गुन पूर्णिमा
समान पर्व होला मोहल्ला, याओसांग इत्यादि

होली त्यौहार का महत्व

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। 

यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। 

दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। 

ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।

होली का त्यौहार भारत के अलावा कई देशों जैसे – कनाडा, अमेरिका, बांग्लादेश आदि देशों में भी मनाया जाता है हर साल होली मार्च के महीने में अलग-अलग तिथि पर आती है।

होली क्यों मनाई जाती है

होली के पर्व से अनेक कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी है असुर हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद की। माना जाता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था। 

अपने बल के अहंकार में वह स्वयं को ही ईश्वर मानने लगा था। उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी। हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर भक्त था। 

प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए, परंतु उसने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा। हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। 

हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। 

प्रतीक रूप से यह भी माना जाता है कि प्रह्लाद का अर्थ आनन्द होता है। वैर और उत्पीड़न की प्रतीक होलिका (जलाने की लकड़ी) जलती है और प्रेम तथा उल्लास का प्रतीक प्रह्लाद (आनंद) अक्षुण्ण रहता है।

इस कहानी में बताया जा रहा है की बुराई का एक न एक दिन अंत हो ही जाता है। इस कहानी के प्रतीक स्वरुप ही इस दिन से होली के पहले दिन सभी लोगों द्वारा लकड़ी और कपड़ों की होलिका बनाई जाती है। 

जिसकी लोगों द्वारा पूजा की जाती है और इस दिन होलिका दहन की जाती है जिसमे लोग अपनी बुराइयों को को होलिका के साथ में खत्म करने की विनती करते है।

प्रह्लाद की कथा के अतिरिक्त यह पर्व राक्षसी ढुंढी, राधा कृष्ण के रास और कामदेव के पुनर्जन्म से भी जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि होली में रंग लगाकर, नाच-गाकर लोग शिव के गणों का वेश धारण करते हैं तथा शिव की बारात का दृश्य बनाते हैं। 

कुछ लोगों का यह भी मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पूतना नामक राक्षसी का वध किया था। इसी खु़शी में गोपियों और ग्वालों ने रासलीला की और रंग खेला था।

होली का इतिहास

होली भारत का अत्यंत प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका नाम से मनाया जाता था। वसंत की ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काम-महोत्सव भी कहा गया है।

इतिहासकारों का मानना है कि आर्यों में भी इस पर्व का प्रचलन था लेकिन अधिकतर यह पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था। इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता है। इनमें प्रमुख हैं, जैमिनी के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र। 

नारद पुराण औऱ भविष्य पुराण जैसे पुराणों की प्राचीन हस्तलिपियों और ग्रंथों में भी इस पर्व का उल्लेख मिलता है। विंध्य क्षेत्र के रामगढ़ स्थान पर स्थित ईसा से ३०० वर्ष पुराने एक अभिलेख में भी इसका उल्लेख किया गया है। संस्कृत साहित्य में वसन्त ऋतु और वसन्तोत्सव अनेक कवियों के प्रिय विषय रहे हैं।

सुप्रसिद्ध मुस्लिम पर्यटक अलबरूनी ने भी अपने ऐतिहासिक यात्रा संस्मरण में होलिकोत्सव का वर्णन किया है। भारत के अनेक मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओं में इस बात का उल्लेख किया है कि होलिकोत्सव केवल हिंदू ही नहीं मुसलमान भी मनाते हैं। सबसे प्रामाणिक इतिहास की तस्वीरें हैं मुगल काल की और इस काल में होली के किस्से उत्सुकता जगाने वाले हैं। 

होली के त्योहार की तैयारी कैसे करें

सब होली के त्योहार के लिए अपने-अपने ढंग से तैयारी में जुट जाते हैं। फागुन मास की शुरुआत ठंड की विदाई का संदेश लेकर आती है और मौसम खुशनुमा होने लगता है। 

इस त्योहार पर फाग गाने की भी परंपरा रही है, फाग लोकगीतों की बिना कुछ अधूरा सा लगता है। पहले तो लोगों को फाग सुनकर ही ही पता लगता था कि होली आने वाली है। 

ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम के साथ लोग अपने रसीले फाग गायन कौशल से दिल जीत लेते हैं। फाग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन इस अवसर पर किया जाता है।

होली में रंगों का क्या महत्व है?

होली रंगों का त्योहार है। इसकी पहचान, रौनक और आत्मा इन्हीं रंगों में छिपी है। रंगों से सराबोर चेहरे, कपड़े सभी के चेहरों पर बरबस ही मुस्कान ले आते हैं। बुजुर्गों को भी बच्चा बना देने की ताकत इस त्योहार के रंगों में है। कई तरह की आभा वाले रंग होली के त्योहार की जान हैं।

होली के दिन ध्यान रखने योग्य बातें

होली के दिन जिन बातों को ध्यान में रखना होता है उन सभी बातों की सूची नीचे लेख में दी जा रही है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दी गयी सूची को पढ़ें।

  • होली में केमिकल व कांच वाले रंगों का प्रयोग न करें। इस से त्वचा को नुक्सान पहुँचता है। साथ ही बहुत से लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो जाती है।
  • Holi खेलने के लिए स्वच्छ पानी का प्रयोग करें।
  • होली खेलते समय आप अपनी आँखों का ख्याल रखें। इसके लिए होली खेलते समय चश्मे का प्रयोग करें।
  • रोड पर किसी वाहन चलाते व्यक्ति पर पानी से भरे गुब्बारे न मारें। इस से उस व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना अधिक होती है।
  • किसी भी वाहन पर पानी ना फेंके इससे दुर्घटना भी हो सकती है।
  • होली खेलते समय रंगों व पिचकारी से अपनी आँखों को बचा कर रखें।
  • पर्व के दिन ऐल्कोहॉल का सेवन न करें।
  • बूढ़े व्यक्तियों पर पानी के गुब्बारे व पिचकारी न मारें।
  • छोटे बच्चों को होली खेलते समय उनकी सुरक्षा के बारे में अवश्य बता दें।
  • बेहतर होगा होली में पानी का कम से कम उपयोग करें और सूखे व प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप फूलों आदि का प्रयोग करें। या फिर घर पर बनाये हुए रंगों का इस्तेमाल करें।

होली से जुड़ी सामाजिक कुरीतियां

Holi का इन्तजार लोगो को पुरे साल भर रहता है। लेकिन कई बार होली पर बहुत सी दुर्घटनाएं भी हो जाती है।

होली जैसे धार्मिक महत्व वाले पर्व को भी कुछ लोग बदनाम करने से नहीं चूकते। कुछ असामाजिक तत्व मादक पदार्थों का सेवन कर आपे से बाहर हो जाते हैं और हंगामा करते नजर आते हैं। 

कुछ लोग होलिका में टायर जलाते हैं, उनको इस बात का अंदाजा नहीं होता कि इससे वातावरण को बहुत अधिक नुकसान पहुँचता है। 

कुछ लोग रंग और गुलाल की जगह पर पेंट और ग्रीस लगाने का गंदा काम करते हैं जिससे लोगों को शारीरिक क्षति होने की आशंका रहती है। अगर में होली से इन कुरीतियों को दूर रखा जाए तो होली का पर्व वास्तव में हैप्पी होली बन जाएगा।

होली के हानिकारक प्रभाव

लोगों द्वारा होली के दिन गुलाल का प्रयोग न कर के केमिकल और कांच मिले रंगों का प्रयोग किया जाता है। 

जिससे चेहरा खराब हो जाता है कई लोग मादक पदार्थों का सेवन व भाग मिला कर नशा करते हैं जिससे कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। 

ऐसे ही होली के दिन बच्चे गुब्बारों में पानी भर कर गाड़ियों के ऊपर फेंकते हैं या पिचकारी और रंगो को आँखों में फेंक के मरते हैं होली में ऐसे रंगों व हरकतों को न करें जिससे किसी व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ें।

राज्यों में होली के प्रकार

भारत देश में होली को अलग-अलग राज्यों में अनेकों तरीके व अलग नाम से मनाया जाता है। लेख में कुछ राज्यों के होली के बारे में वर्णन किया गया है।

बंगाल में होली

बंगाल में होली को डोल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बंगाल में इस दिन पर कृष्ण भगवान और राधा की मूर्ति को डोली में रख के पुरे शहर में घुमाते हैं और इसमें नाच गाने के साथ रंगों के साथ भी खेला जाता है।

उड़ीशा में होली

बंगाल के अलावा उड़ीसा के लोग भी होली को डोल पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। होली के उपलक्ष में उड़ीशा में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को डोली में रख के पुरे शहर में घुमाते हैं। इस झांकी में सभी लोग शामिल होते हैं। और रंगों के साथ धूम-धाम से नाच गाने के साथ डोली को शहर में घुमाते हैं।

कर्नाटक की होली

कर्नाटक में होली को कामना हब्बा के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस दिन शिवजी भगवान ने कामदेव को अपने तीसरे नेत्र से भस्म कर दिया था। इस दिन राज्य के सभी लोग अपने पुराने कपड़ों को और कूड़े कचरे को एक जगह पर इकठ्ठा करते हैं। और फिर उसमे आग लगाते हैं।

होली के दिन बनने वाले पकवान

भारत देश में हर त्यौहार में कुछ प्रमुख पकवान बनाये जाते हैं ऐसे ही होली पर भी अलग- अलग राज्यों में सभी लोग अलग-अलग प्रकार के व्यंजन जैसे – घेवर, गुजिया, मावा पेड़े आदि पकवान बनाये जाते है। सभी बच्चों को को होली का बेसबरी से इन्तजार रहता है। होली के उपलक्ष में बनाये जाने वाले पकवानों की तैयारी लोग पहले कुछ दिनों से करना शुरू कर देते हैं। होली के दिन सभी लोग बनाये गए मिठाइयों को ले कर अपने रिश्तेदारों के घर जाते हैं।

उपसंहार (Conclusion)

होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है, यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। 

इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले मिलते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं और एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हैं।

होली अंदर के अहंकार और बुराई को मिटा कर सभी के साथ हिल-मिलकर, भाई-चारे, प्रेम और सौहार्द्र के साथ रहने का त्योहार है। बच्चे अपनी इच्छानुसार रंग और गुलाल और पिचकारी खरीदते हैं और लोगों को रंगों से सराबोर करने का आनंद उठाते हैं। 

हमें इस बात को समझना होगा कि होली मिल-जुलकर, प्रेम से रहने और जीवन के रंगों को अपने भीतर आत्मसात करने का त्योहार है। इसलिए रंगों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए और पानी या रंग भरे बैलून चलाने से बचना चाहिए। 

होली का त्योहार हमें हमेशा सन्मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। होली का त्योहार सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस त्योहार के कारण लोगों में सामाजिक एकता की भावना प्रबल होती है।

Source External Link

होली पर निबंध 10 लाइन (holi essay in hindi 10 lines)

1) होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है।

2) होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्यौहारों में से एक है।

3) यह त्यौहार विष्णु भक्त प्रह्लाद को असुरों द्वारा आग में जलाने के प्रयास के विफल होने की याद में मनाया जाता है।

4) इस अवसर पर सांकेतिक रूप से होलिका रूपी बुराई को जलाया जाता है और अगले दिन बुराई के अंत और भक्त प्रह्लाद के प्रचंड ज्वाला में जीवित बच जाने का उत्सव एक-दूसरे पर रंग और गुलाल डालकर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

5) बच्चे इस त्योहार पर रंग, गुलाल, पिचकारी और पानी वाले गुब्बारों को लेकर बहुत उत्साहित होते हैं।

6) होलिका रूपी बुराई पर अच्छाई की विजय के लिए सभी भगवान की पूजा करते हैं।

8) इस अवसर पर अपने परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों पर रंग डालकर इसे मनाया जाता है।

9) होली के अवसर पर भारत में शासकीय अवकाश रहता है। लोग इस त्योहार का बड़े उत्साह के साथ आनंद लेते हैं।

10) यह हिंदुओं के सबसे प्रिय और आनंददायक त्योहारों में से एक है।

होली की शुभकामनाएँ (Holi Greetings in Hindi)

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

होली का त्योहार आपके जीवन को रंगों से सरोबार करे।

रंगों का त्योहार होली आपके जीवन को रंगीन बनाए!

रंगों का त्योहार आपके जीवन को रंगीन बनाए!

Happy Holi 2022 : Greetings, Wishes, messages, images

Holi 2022 Wishes in Hindi

होली वाले दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सु​बह से ही बधाई संदेश भेजने का सिलसिला शुरू हो जाता है. अगर आप भी अपनों को होली की बधाई देना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे संदेश आपके लिए काम के हो सकते हैं.

– राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी, ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको रंगों भरी होली हैप्पी होली 2022 !

– दिल से होली मुबारक हो आपको बार बार, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी, होली का हर रंग मुबारक, मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

– खुशियों से हो न कोई दूरी, रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी, रंगों से भरे इस मौसम में, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी. होली 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!

– आपके जीवन में हो रंगों की भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार, यही दुआ है मेरी ईश्वर से इस बार, होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार. होली की शुभकामनाएं!

– गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार, सूरज की किरणें, खुशियों की बहार, चांद की चांदनी, अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार. होली मुबारक!

– रूठे यार को मनाना है, इस बार गिले शिकवे मिटाना है, तो आ गया होली का त्योहार, आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत. होली 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!

– रंगों से रंगीन शाम हो आपकी, चांद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी, ज़िन्दगी का सिर्फ एक मकसद हो आपका, कि लंगूर से ऊंची छलांग हो आपकी, बुरा न मानो होली है. होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

– ये जो रंगों का त्योहार है, ये जो रंगों का त्योहार है, इस दिन न हुए लाल पीले, तो जिंदगी बेकार है, रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना, जितना पक्का तू मेरा यार है… होली की हार्दिक शुभकामनाएं !

– पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार. होली 2022 की हार्दिक बधाई !

यह भी पढ़े 

उम्मीद करते हैं कि holi par nibandh hindi mein देने की हमारी कोशिश सफल रहेगी और छात्रों को Essay on Holi in Hindi पढ़कर वांछित जानकारी मिल गई होगी। रंगों के त्योहार होली का निबंध हिंदी में पढ़ने के बाद इस त्योहार की समग्र समझ विकसित करने में यह लेख मददगार होगा; अब होली पहले से अधिक रंगीन और सुखद होगी ऐसी कामना करते हैं। हैप्पी होली!

होली पर निबंध सम्बन्धित कुछ प्रश्न उत्तर

होली का त्योहार क्यों मनाया जाता है?

यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को असुरों द्वारा आग में जलाने के प्रयास के विफल होने की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर सांकेतिक रूप से होलिका रूपी बुराई को जलाया जाता है और अगले दिन बुराई के अंत और भक्त प्रह्लाद के प्रचंड ज्वाला में जीवित बच जाने का उत्सव एक-दूसरे पर रंग और गुलाल डालकर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

वर्ष 2022 में होली कब मनाई जाएगी?

होली 18 मार्च, 2022 को मनाई जाएगी।

होली को और किस नाम से जाना जाता है?

होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। कुछ जगह इसे धुलेड़ी या धुलेंडी, धुरखेल, धुरड्डी, धूलिवंदन और चैत बदी भी कहा जाता है।

Holi का नाम किसके नाम पर पड़ा है ?

होली का नाम हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के नाम पर रखा गया है।

डोल पूर्णिमा के नाम से होली किन शहरों में मनाई जाती है ?

होली को डोल पूर्णिमा के नाम से बंगाल और उड़ीशा में मनाया जाता है

You may like these posts

-->