दुनिया के 10 सबसे विषैले और घातक सांप Top 10 Most Poisonous Snake in world

Top 10 Most Poisonous Snake in world | most deadly snake | most venomous snakes in the world ranked | most dangerous snake | most dangerous snake in the world | most poisonous snake | most venomous snake | most venomous snake in the world | deadliest snake in the world | most poisonous snake in world 

What is Snake in hindi सांप के बारे में

"साँप" या "सर्प", पृष्ठवंशी सरीसृप वर्ग का प्राणी है। यह जल तथा थल दोनों जगह पाया जाता है। इसका शरीर लम्बी रस्सी के समान होता है जो पूरा का पूरा स्केल्स से ढँका रहता है। साँप के पैर नहीं होते हैं। यह निचले भाग में उपस्थित घड़ारियों की सहायता से चलता फिरता है। इसकी आँखों में पलकें नहीं होती, ये हमेशा खुली रहती हैं। 

साँप विषैले तथा विषहीन दोनों प्रकार के होते हैं। इसके ऊपरी और निचले जबड़े की हड्डियाँ इस प्रकार की सन्धि बनाती है जिसके कारण इसका मुँह बड़े आकार में खुलता है। इसके मुँह में विष की थैली होती है जिससे जुडे़ दाँत तेज तथा खोखले होते हैं अतः इसके काटते ही विष शरीर में प्रवेश कर जाता है। दुनिया में साँपों की कोई २५००-३००० प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

दुनिया के 10 सबसे विषैले और घातक सांप Top 10 Most Poisonous Snake in world

Top 10 Most Poisonous Snake in world  दुनिया के 10 सबसे विषैले और घातक सांप 

सांप इस धरती पर उपस्थित उन चुनिंदा जीवो मे शामिल है जिनका कि यहा डायनासोर के युग से अस्तित्व है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है। लेकिन फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है।

तो आईये देखते हैं वो दस सांप जो दुनिया में सबसे ज्यादा ज़हरीले और घातक हैं.

ब्लू करैत (Blue Krait) 10th Most Poisonous Snake in world 

ये सांप साउथ ईस्ट एशिया और इंडोनेशिया में पाए जाते हैं। ये सांप भी डेथ एडर की तरह दूसरे सांपों का शिकार करके खाता है। ये सांप ज्यादातर रात के वक्त शिकार ढूंढने निकलते हैं। वह काफी जहरीले होते हैं लेकिन साथ में डरपोक भी होते हैं।

ब्लू करैत (Blue Krait) 10th Most Poisonous Snake in world

ब्लैक माम्बा (Black Mamba) 9th Most Deadliest Snake in world 

ब्लैक माम्बा, अफ्रीका में पाया जाने वाला सबसे लम्बा, तेज और जहरीला सांप माना जाता है. ब्लैक माम्बा की लम्बाई लगभग 14 फीट तक होती है और यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है. ब्लैक माम्बा परिस्थिति के अनुसार अपना रंग बदल सकता है. यह इतना आक्रामक होता है कि कुछ ही सेकंड में यह लगातार कई बार काट सकता है. काटने के 15 मिनट से लेकर 3 घण्टे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। एंटी वेनीम बनने से पूर्व इसका काटा कोई भी इंसान बच नहीं सकता था.

ब्लैक माम्बा (Black Mamba) 9th Most Deadliest Snake in world

टाइगर स्नेक (Tiger Snake) 8th Most Poisonous Snake in world 

टाइगर सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला बहुत ही ज्यादा विषैला सांप है. टाइगर सांप में न्यूरो टॉक्सिक जहर होता है जिससे शिकार की 30 मिनट से 24 घंटे के अंदर मौत हो जाती है. टाइगर सांप इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं होते है क्योकि इंसानों को देखकर यह भाग जाते हैं. टाइगर सांप तभी काटता है जब उसको भागने की कोई जगह न मिलें.

टाइगर स्नेक (Tiger Snake) 8th Most Poisonous Snake in world

फ़िलिपीनी कोबरा (Philippine Cobra) 7th Most Deadliest Snake in world 

फ़िलिपीनी कोबरा, फिलीपींस के उत्तरी भागों में पाया जाने वाला सबसे खतरनाक सांप है. फ़िलिपीनी कोबरा, कोबरा की अन्य प्रजाति से कई गुना ज्यादा जहरीला और खतरनाक होता है. यह शिकार को 3 मीटर की दूरी से लपक कर काटने की क्षमता रखता है. फ़िलिपीनी कोबरा के काटने के बाद इंसान 30 मिनट के अंदर मर सकता है. इसके जहर के मुख्य लक्षण तेजी से सिर चकराना, तेज सिर दर्द होना, अत्यधिक उल्टी होना और सांस लेने में परेशानी आदि होते है. 

फ़िलिपीनी कोबरा (Philippine Cobra) 7th Most Deadliest Snake in world

सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw Scaled Viper) 6th Most Poisonous Snake in world 

वाइपर लगभग पूरे संसार में पाए जाते हैं. यह धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीली और खतरनाक सांपों में से हैं. लेकिन, वाइपर की सबसे जहरीली प्रजाति सॉ स्केल्ड वाइपर भारत, चीन और साउथ ईस्ट एशिया में पाई जाती है. सॉ-स्केल्ड वाइपर लम्बाई में छोटा होता है, लेकिन अपनी गुस्सैल, चिड़चिड़ी और अत्यंत आक्रामक प्रवृति और इसकी घातक जहर शक्ति इसे बहुत खतरनाक बना देती है. भारत में सालाना यह लगभग 5,000 मौतों के लिए जिम्मेदार है.

सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw Scaled Viper) 6th Most Poisonous Snake in world

डेथ एडर (Death Adder) 5th Most Poisonous Snake in world 

डेथ एडर सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाने वाला बहुत ही खतरनाक सांप है. डेथ एडर की खास बात यह है कि यह ज्यादातर साँपो का ही शिकार करता हैं. एडर सांप बहुत तेजी से हमला करता है. डेथ एडर सांप 40-100 मिलीग्राम जहर शिकार के शरीर में छोड़ता हैं और यह 13 सेकंड में ही दोबारा हमला करने की क्षमता रखता हैं. डेथ एडर सांपो मे न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है जिसकी वजह से 6 घंटे से कम समय में मौत हो सकती हैं.

डेथ एडर (Death Adder) 5th Most Poisonous Snake in world

रैटलस्नेक (Rattle Snake) 4th Most Poisonous Snake in world

रैटल सांप उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला सबसे ज़हरीला और खतरनाक सांप है. रैटल सांप अपनी पुंछ के आखिरी सिरे पर बने छल्लों के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है. रैटल सांप जब अपनी पूंछ को हिलाता है तो यह छल्ले झुनझुने की तरह आवाज़ करते हैं.

रैटलस्नेक (Rattle Snake) 4th Most Poisonous Snake in world

रैटल सांप की विशेषता यह है कि इनके छोटे बच्चे बेहद खतरनाक और व्यस्क सांप से ज्यादा जहरीले होते हैं. रैटल सांपों के शरीर में हेमोटोक्सिक ज़हर पाया जाता है जो की इंसानों के शरीर में मानव ऊतक (Human Tissue) को ख़त्म कर देता हैं. रैटल सांप के काटने के 10 मिनट के अंदर एन्टीडोट ले लेने पर बचने के कुछ हद तक चांस होते हैं.

इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake) 3rd Most Poisonous Snake in world 

ईस्टर्न ब्राउन सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला सबसे खतरनाक और जहरीला सांप होता है. ईस्टर्न ब्राउन सांप का जहर इतना जहरीला होता है कि इसके जहर का 14,000 वां हिस्सा भी किसी इंसान की जान ले सकता है यह सांप ऑस्ट्रेलिया के भीड़-भाड़ इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है. ईस्टर्न ब्राउन सांप का छोटा सा बच्चा भी किसी इंसान की जान ले सकता है.

इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake) 3rd Most Poisonous Snake in world

इंनलैंड ताइपन  (Inland Taipan) 2nd Most Dangerous Snake in world 

ताइपन सांप ऑट्रेलिया में पाया जाने वाला दूसरा सबसे विषैला साँप हैं. ताइपन सांप का रंग अफ्रीका के ब्लैक माम्बा की तरह होता है और इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि इसके एक  बार में छोड़े गए जहर से कम से कम 12,000 सूअर की मौत हो सकती हैं. ताइपन सांप जहर में न्यूरोटौक्सिक जहर होता है जो शिकार के शरीर में खून को जमा देता है.

इंनलैंड ताइपन  (Inland Taipan) 2nd Most Dangerous Snake in world

इंनलैंड ताइपन धरती पर पाए जाने वाले सांपों में सबसे खतरनाक और जहरीला सांप माना जाता है. इंनलैंड ताइपन सांप के एक डंक से व्यक्ति के शरीर में कम से कम 110 मिलीग्राम जहर जाता है, क्या आपको पता है कि 110 मिलीग्राम जहर से 100 व्यक्ति और 250,000 चूहे तक मार सकते हैं. ताइपन का जहर रैट्ल सांप से दस गुणा और सामान्य सांपों से 50 गुना ज्यादा खतरनाक और जहरीला होता है. ताइपन सांपों को भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं. इसलिए इंनलैंड ताइपन द्वारा लोगों को काटने का मामला आज तक सामने नहीं आया है.

Most Venomous Snake in world समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake) 

दुनिया का सबसे जहरीला समुद्री सांप, साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. यह सांप इतने खतरनाक और जहरीले होते है कि इसके 110 मिलीग्राम जहर से लगभग 1000 इंसानों की मौत हो सकती है. यह सांप समुद्र में पाए जाते है जिसकी वजह से इंसानों को इनसे कम खतरा होता है. इन सांपों का शिकार अधिककतर मछुआरे बनते हैं जब उनके जाल में यह फंस जाते हैं गलती से मछुआरे इनका शिकार हो जाते हैं.

Most Venomous Snake in world समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake)

Image Credit/ Source : Amar Ujala for Breaking News in Hindi & Live Updates

नोट : अगर आपको "दुनिया के 10 सबसे विषैले और घातक सांप Top 10 Most Poisonous Snake in world " Post पसंद आयी है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे. 

You may like these posts

1 टिप्पणियाँ

  1. TechSupport
    no.1 to daal dete
-->