Interesting Facts about Snakes in hindi सांप के बारे में मजेदार तथ्य !!
Interesting Facts about Snakes | fun facts about snakes | Snake facts | Anaconda facts | rattlesnake facts | king cobra facts | amazing facts about snake | facts about snake | सांप के बारे में मजेदार तथ्य

सांप के बारे में
"साँप" या "सर्प", पृष्ठवंशी सरीसृप वर्ग का प्राणी है। यह जल तथा थल दोनों जगह पाया जाता है। इसका शरीर लम्बी रस्सी के समान होता है जो पूरा का पूरा स्केल्स से ढँका रहता है। साँप के पैर नहीं होते हैं। यह निचले भाग में उपस्थित घड़ारियों की सहायता से चलता फिरता है। इसकी आँखों में पलकें नहीं होती, ये हमेशा खुली रहती हैं।
साँप विषैले तथा विषहीन दोनों प्रकार के होते हैं। इसके ऊपरी और निचले जबड़े की हड्डियाँ इस प्रकार की सन्धि बनाती है जिसके कारण इसका मुँह बड़े आकार में खुलता है। इसके मुँह में विष की थैली होती है जिससे जुडे़ दाँत तेज तथा खोखले होते हैं अतः इसके काटते ही विष शरीर में प्रवेश कर जाता है। दुनिया में साँपों की कोई २५००-३००० प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
क्यों डसता है सांप
सांप के पास जहर है और पैने नुकीले दांत हैं तो वह डसेगा ही यह सही नहीं है। हम सांप से जितना डरते हैं उससे ज्यादा सांप हमसे डरते हैं और इसी कारण वे छिपे रहते हैं। सांप के दांत और जहर शिकार में सहायता और आत्मरक्षा के लिए होते हैं। भोजन की तलाश में निकला सांप शिकार के शरीर पर दांत गड़ा देता है और उसके शरीर में जहर डाल देता है। जहर के कारण शिकार कुछ दूर जाकर बेहोश हो जाता है और सांप अपने जहर को सूंघता हुआ उसके पास पहुंच जाता है।
इसके अलावा सांप अपने जहर का इस्तेमाल दुश्मनों से खुद की रक्षा के लिए भी करता है। यही कारण है कि जब इंसानों से इनका सामना होता है तो उसे साक्षात मृत्यु नजर आती है और ये अपनी रक्षा के लिए अपने ताकतवर हथियार का इस्तेमाल कर देते हैं।
Amazing Factz About Snake in Hindi
सांप इस धरती पर उपस्थित उन चुनिंदा जीवो मे शामिल है जिनका कि यहा डायनासोर के युग से अस्तित्व है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है। लेकिन फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है। आज हम आपको बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे।
हर सांप जहरीला नहीं होता भारत में करीब 270 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं और इनमें से 4 प्रजाति के सांप ही जहरीले होते हैं और इनके काटने से लोगों की जान जाती है। ये सांप हैं- कोबरा (नाग), करैत, रसेल वाइपर और सॉव स्केल्ड वाइपर।
Interesting Facts about Snakes सांप के बारे में मजेदार तथ्य !!
1. सांपो का इस धरती पर अस्तित्व 130 मिलियन सालो से है यानि कि डायनसोर के समय से।
2. दुनिया में सांपों कि 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से लगभग 20% प्रजातियाँ ज़हरीली होती है।
3. दुनिया के दो छोटे देश न्यूजीलैण्ड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नही पाये जाते है।
4. भारत में सांपों कि करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।
5. हर साल सांपो द्वारा 100,000 लोग मारे जाते है।
6. भारत में हर साल लगभग 2.50 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है जिनमे से करीब 50000 लोगो की मौत हो जाती है जबकि सरकारी आंकड़ा मात्र 20 हजार का है।
7. कोई भी सांप बिना छेड़े कभी नही काटता है, काटने कि अधिकतर घटनायें गलती से उन पर पैर पड़ जाने के कारण होती है।
8. विश्व का सबसे लंबा साँप “पाइथन रेटिकुलटेस” ( Python Reticulatus) (जालीदार अजगर) है, जो प्राय: 10 मीटर से भी अधिक लंबा तथा 120 किलोग्राम वजन तक का पाया जाता है। यह दक्षिण -पूर्वी एशिया तथा फिलीपींस में मिलता है।
9. साँप किसी भी चीज को चबाकर नही खाते बल्कि सीधे ही निगल जाते हैं. साँप मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है. अफ्रीका का अजगर तो छोटी गाय को भी निगल जाता है. नेशनल ज्योग्रफिक के मुताबिक, सांप एक बार में खुद से 70 से 100 प्रतिशत बड़ा शिकार भी निगल सकते हैं।
Facts about Snake | सांप के बारे में मजेदार तथ्य
10. साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को जमीन से लगाकर धरती से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसुस कर लेता है जिससे भुकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तुफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है.
11. पानी में रहने वाले सांप अपनी स्किन से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है। साँपो को पानी की जरूरत भी ज्यादा नही होती. यह अपने शिकार से ही पानी प्राप्त करते है। कई सांप काफी दिनों तक भूखे रह सकते हैं। जैसे कि किंग कोबरा बिना खाए महीनों रह सकता है।
12. सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते हैं। अपनी जीभ से सांप आसपास के माहौल का पता लगाते हैं।
13. वैसे तो सांप दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं, लेकिन सांपों को ठंड पसंद नहीं है।
14. सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी निकालते हैं।
15. दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले “हॉर्नड वाईपर” (Horned Viper) के सर पे दो सिंग होते है। सिंग वाला वाईपर स्नेक।
16. सांपो से जुड़ा एक और महत्व्पूर्ण तथ्य यह भी है की साँपों कि 70 % प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30 % प्रजातियां बच्चे पैदा करती है। साँप को कोई आवाज सुनाई नहीं देती. साँप बहरे होते हैं. हवा में पैदा होने वाली ध्वनि तरंगो का साँप पर कोई प्रभाव नही होता. बीन की आवाज सुनकर साँप का आना केवल लोगों में फैला भ्रम है.
17. शेर जैसे भयंकर जानवर को तो हम मानव थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग देकर कुछ सिखा सकते हैं पर साँप को नहीं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साँप कुछ सीख ही नही सकते. उनके दिमाग में अन्य जीव की तरह सेरिब्रल हेमीस्फियर नही पाया जाता है. दिमाग का यही हिस्सा सीखने की क्रिया को नियंत्रित करता है. साँप के दिमाग में यह हिस्सा ही नही होता, इस लिए वह कुछ सीखते ही नही है.
18. हरा एनाकोन्डा सबसे लंबा सांप नहीं, बल्कि सबसे वजनी सांप होता है। ये 550 पाउंड तक के हो सकते हैं।
19. ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड, सांपो की सबसे घनी आबादी वाली जगह है। यहां पर हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप, वो भी ज़हरीले गोल्डन विट वाईपर।
20. किंग कोबरा जहरीले साँपो में सबसे लम्बे साँप होते है और आमतौर पर इनकी लंम्बाई 18 फुट तक होती है. इनका जहर इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि उसकी मात्र 7 मि. ली. मात्रा 20 आदमी या 1 हाथी को मार सकती है।
21. अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) साक्षात यमराज है क्योकि इसके द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है।
22. अगर कभी सांप पीछे पड़ जाए तो घबराएं नहीं बस सांप की तरह टेढ़ा मेढ़ा यानी जिग जैग बनाकर दौड़ें। सीधा दौड़ने पर सांप आपका तेजी से पीछे कर सकता है लेकिन टेढ़ा दौड़ने पर सांप लंबे समय तक आपका पीछा नहीं कर पाएगा।
23. विश्व का सबसे छोटा साँप थ्रेड स्नेक होता है। जो कैरेबियन सागर के सेट लुसिया माटिनिक तथा वारवडोस आदि द्वीपों में पाया जाता है वह केवल १०-१२ सेंटीमीटर लंबा होता है।
24. क्या आप जानते है सांप अपनी आँखें खोलकर सोते हैं.
Amazing facts about king cobra snake
25. दुनिया का सबसे जहरीला सांप एशिया का King Cobra है जो भारत से लेकर समूचे एशिया में पाया जाता है. भारत में इसे काला नाग, नाग देवता इत्यादि नामो से जाना जाता है.
26. King Cobra सांप को सबसे बुद्धिमान सांपों में से एक माना जाता है.
27. विश्व के 10 सबसे घातक सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते है, जिस में Black Mamba से लेकर King Cobra शामिल है.
28. आपको जानकर हैरानी होगी भारत में पाए जाने वाले किंग कोबरा सांप के विष में एक विशाल हाथी को मारने की क्षमता होती है.
29. सांप 2 साल तक बिना भोजन के जीवित रह सकते हैं और यह जीव नम या शुष्क मौसम में रहना पसंद करते हैं.
Rattlesnake facts
30. Inland Taipan Snake के विष में एक बार में 80 इंसानो को मारने की क्षमता होती है.
31. Rattle Snake प्रजाति के सांप को झुंझूने बजाने वाला सांप भी कहाँ जाता है, क्युकि ये सांप अपनी पुंछ की गतिविधि के द्वारा झुंझूने जैसी आवाज निकालता है.
32. आपकी जानकारी के लिए बता दे Rattle Snake के सिर पर सींग पाए जाते है.
Source : Wikipedia, Gyanimaster, Dainik Bhaskar,
नोट : अगर आपको "Interesting Facts about Snakes सांप के बारे में मजेदार तथ्य !! / Snake Facts in Hindi" पसंद आयी है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे.