Essay on Honey Bee in hindi | Interesting facts मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य
Essay on honey bee | honey bee essay | essay on honey bee | मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य | Interesting honey bee facts | Queen bee facts in hindi | Honey Bee facts in hindi | Essay on Honey Bee in hindi | 10 Lines on Honey Bee in Hindi | 10 lines about the honey bee in English | Honey Bee Information In Hindi
मधुमक्खी अपनी जिंदगी में कभी नही सोती। ये इतनी मेहनती होती है कि पूछो मत! बेचारी एक बूंद शहद के लिए दूर-दूर तक उड़ती है। शहद हमारे शरीर और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप शहद को तैयार करने वाली मक्खियों यानी मधुमक्खियों के बारे में ऐसे फैक्ट्स जानते हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं |शहद हमारे स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है | आइए बड़ी मेहनत से इस शहद को तैयार करने वाली मधुमक्खियों के बारे में कुछ रोमांचक तथ्य जानते हैं |जैसे कि एक मधुमक्खी के शरीर पर 30 लाख से ज़्यादा बाल होते हैं | जी हाँ, 30 लाख बाल जितने बाल एक गिलहरी के शरीर पर भी होते हैं | लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आदमी के सिर पर बालों की संख्या सिर्फ़ 10 लाख होती है |
आजकल तो फिर भी कम हो गए लेकिन पहले मधुमक्खियों के छत्ते जगह-जगह पेड़ो पर, दीवारों पर लटके मिल जाते थे। आपके मन में उस समय कुछ सवाल आए होगे, चलिए आज रोचक तथ्यों के माध्यम से Honey Bee से जुड़ी हर जानकारी से आपको रूबरू करवाते है…
मधुमक्खी पर निबंध – Essay on Honey-Bee in Hindi
मधुमक्खी यह कीटों की श्रेणी में आता हैं | मधुमक्खी यह बहुत मेहनती होती हैं | मधुमक्खी एक ऐसा किट होती हैं जो शहद पैदा करने के लिए बहुत दूर – दूर तक उड के जाती हैं | मधुमक्खी कीट-जाति की अंडर जीव है। यह मक्खी से बड़ी होती है। मधुमक्खी के पेट के अगले हिस्से में डंक होता है। इसके चार पंख और 6 पैर होते हैं। उसके दांत नहीं होती है। इसे सूंड़ होती है जिसकी सहायता से यह फूलों के रस को मजे से चूस कर शहद इकट्ठा किया करती है।प्राप्ति-स्थान : प्राय: मधुमक्खी जंगलों में पाई जाती है। यह कभी-कभी शहर और गांव में भी दिखाई पड़ती है। यह दीवारों के छेद में और पेड़ों की डालियां पर छत्ते बनाकर एक साथ रहती है। एक छत्ते में इनकी संख्या पराया लाखों में होती है।
मधुमक्खियों का स्वभाव
चींटी की तरह यह परिश्रमी होती है। यह दुष्ट प्रकृति की नहीं होती लेकिन जब यह क्रोधित हो जाती है तो छेड़छाड़ करने वालों को खदेड़ कर डंक मारती है। इसके डंक में जहर होता है। यह मधु की खोज में इधर-उधर उड़ा करती है। मधुमक्खी की तीन श्रेणियां है – नर, रानी और मजदूर। रानी मधुमक्खी मधु कट्ठा करती है। मजदूर मधुमक्खी का छत्ता बनाने का कार्य करती है। मनुष्य की तरह मधुमक्खी को भी दिशा का सटीक ज्ञान होता है। यह अपने जानकारियां को संकेतों के माध्यम से एक दूसरे को देती रहती है।मधुमक्खियों की उपयोगिता
मधुमक्खी आर्थिक दृष्टि से बहुत लाभदायक कीट है। यह हमें शहद और मॉम देती है। मधुमक्खी के छत्ते से बड़े ही सावधानी से शहद इकट्ठा किया जाता है। शहद के लिए मनुष्य मधुमक्खी का बड़े पैमाने पर पालन करती है। शहद का प्रयोग दवा के रूप में होता है एवं मोम से मोमबत्ती बनती है।मधुमक्खियों का भोजन
मधुमक्खी का शहद ही भोजन होता हैं | यह हमेशा अन्य प्रकार के फूलों पर मंडराते हुए देखने मिलता हैं | मधुमक्खीयां फूलों पर मंडराती हैं और फूलों का मध चुस्ती हैं | वो फूलों का मध चूसकर अपना पेट भरती हैं |फूलों का रस चूसने के बाद वो छत्ते पर आ जाती हैं | यह कम से कम आधे घंटे तक मध को चबाती रहती हैं | मधुमक्खीयों का छत्ता मॉम से बना होता हैं | इनका जीवन लगभग ४५ दिनों तक ही होता हैं |
मोम का उपयोग
मधुमक्खियों के मोम का उपयोग दवाइयां, मोमबत्ती, लोशन, लिपस्टिक, पॉलिश, पेंट के लिए किया जाता हैं | मधुमक्खी की मॉम से कम से कम ३०० पराक्र की वस्तुएं तैयार की जाती हैं |मधुमक्खी की प्रजाति Type of Honey Bees
इस देश में सभी प्रजातियों में मधुमक्खी की चार प्रजाति पायी जाती हैं | और यह चार प्रजाति की मधुमक्खीयां शहद पैदा करने के लिए बहुत सक्षम होती हैं |लघु मधुमक्खी
इस पर्यावरण में रहने वाली सबसे छोटी प्रजाति होती हैं | यह कम से कम ३०० मीटर ऊंचाई तक आवास करती हैं | यह मधुमक्खी झाड़ियों में अपना छत्ता बनाकर रहती हैं | इस मधुमक्खी से २०० – २५० ग्राम शहद प्राप्त होता हैं |चट्टानी मधुमक्खी
इस मधुमक्खी का आकर सबसे बड़ा होता हैं | चट्टानी मधुमक्खी पेड़ों की शाखा पर अपना छत्ता बनाती हैं |इनके एक छत्ते से ५ किलों तक शहद प्राप्त होता हैं | यह मधुमक्खी ख़राब मौसम और जलवायु के परिरस्थितियों का सामना करने के लिए सक्षम होती हैं |
भारतीय मधुमक्खी
इन मधुमक्खीयों का मूल स्थान एशियाई होता हैं | लेकिन इनको भारतीय मधुमक्खी कहा जाता हैं | यह मधुमक्खीयां भारत देश के सबसे ज्यादा क्षेत्रों में पाला जाता हैं |व्यापारिक स्तर पर इन मधुमक्खियों के शहद का उत्पादन किया जाता हैं | यह मधुमक्खी हर साल 12 से १५ किलो तक शहद उत्पन्न करती हैं |
पश्चिमी मधुमक्खी
इन मधुमक्खियों का विश्व में सबसे ज्यादा पालन किया जाता हैं | इनके शहद का विश्व में ज्यादा उत्पादन किया जाता था | यह मधुमक्खी हर एक वर्ष में ४० किलो शहद का उत्पादन करती हैं | भारत के उत्तरी – पश्चिमी में इसका पालन करने के लिए बहुत सफलता प्राप्त हुई हैं |Must Read:
- International Day for Biodiversity (IDB) 2020 in hindi : थीम, इतिहास और महत्व
- International Day of Families 2020 in hindi : थीम, इतिहास और उद्देश्य
- World Telecommunication Day in Hindi | विश्व दूरसंचार दिवस 17 मई
Interesting honey bee facts | Queen bee facts in hindi | Honey Bee facts in hindi

2. एक छत्ते में 20 से 60 हजार मादा मधुमक्खियाँ, कुछ सौ नर मधुमक्खियाँ और 1 रानी मधुमक्खी होती है, मधुमक्खी का छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है।
3. Madhumakhi, इस धरती पर अकेली ऐसी कीट (insects) है जिसके द्वारा बनाया गया भोजन मनुष्य द्वारा खाया जाता है।
4. केवल मादा मधुमक्खी ही शहद बना सकती है और डंक मार सकती है, नर मधुमक्खी (drones) तो केवल रानी के साथ सेक्स करने के पैदा लिए होते है।
5. किसी आदमी को मारने के लिए मधुमक्खी के 1100 डंक काफी है।
6. मधुमक्खी, शहद को पहले ही पचा देती है इसलिए इसे हमारे खून तक पहुंचने में केवल 20 मिनट लगती है।
7. मधुमक्खी 24KM/H की रफ्तार से उड़ती है और एक सेकंड में 200 बार पंख हिलाती है। मतलब, हर मिनट 12,000 बार।
8. कुत्तों की तरह मधुमक्खियों को भी बम ढूंढना सिखाया जा सकता है, इनमें 170 तरह के सूंघने वाले रिसेप्टर्स होते है जबकि मच्छरों में सिर्फ 79.
9. मधुमक्खी फूलों की तलाश में छत्ते से 10 किलोमीटर दूर तक चली जाती है, यह एक बार में 50 से 100 फूलों का रस अपने अंदर इकट्ठा कर सकती है। इनके पास एक एंटिना टाइप छड़ी होती है जिसके जरिए ये फूलों से ‘nectar’ चूस लेती है। इनके पास दो पेट होते है कुछ nectar तो एनर्जी देने के लिए इनके मेन पेट में चला जाता है और बाकी इनके दूसरे पेट में स्टोर हो जाता है। फिर आधे घंटे बाद ये इसका शहद बनाकर मुंह के रास्ते बाहर निकाल देती है. जिसे कुछ लोग उल्टी भी कहते है। इस प्रकार मधुमक्खी शहद बनाती है। (नोट: nectar में 80% पानी होता है मगर शहद में केवल 14-18% पानी होता है.)
10. 1 किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है और 90,000 मील उड़ना पड़ता है, यह धरती के तीन चक्कर लगाने के बराबर है।
11. पूरे साल मधुमक्खियों के छत्ते के आसपास का तापमान 33°C रहता है सर्दियों में जब तापमान गिरने लगता है तो ये सभी आपस में बहुत नजदीक हो जाती है ताकि गर्मी बनाई जा सके। गर्मियों में ये अपने पंखों से छत्ते को हवा देते है आप कुछ दूरी पर खड़े होकर इनके पंखो की ‘हम्म’ जैसी आवाज सुन सकते है।
12. एक मधुमक्खी अपनी पूरी जिंदगी में चम्मच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती है, इनकी जिंदगी 45 दिन की होती है।
13. नर मधुमक्खी, सेक्स करने के बाद मर जाती है क्योंकि सेक्स के आखिर में इनके अंडकोष फट जाते है।
14. नर मधुमक्खी यानि Drones का कोई पिता नही होता, बल्कि सीधा दादा या माता होती है क्योंकि ये unfertilized eggs से पैदा होते है। ये वो अंडे होते है जो रानी मधुमक्खी बिना किसी नर की सहायता के स्वयं अकेले पैदा करती है. इसलिए इनका पिता नही होता केवल माता होती है।
15. शहद में ‘Fructose’ की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह चीनी से भी 25% ज्यादा मीठा होता है।
16. शहद, हजारों साल तक भी खराब नही होता। यह एकमात्र ऐसा फूड है जिसके अंदर जिंदगी जीने के लिए आवश्यक सभी चीजें पाई जाती है: Enzymes: इसके बिना हम सांस ली गई ऑक्सीजन का भी प्रयोग नही कर सकते, Vitamins: पोषक तत्व, Minerals: खनिज पदार्थ, Water: पानी etc. यह अकेला ऐसा भोजन भी है जिसके अंदर ‘pinocembrin’ नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिमाग की गतिविधियाँ बढ़ाने में सहायक है।
17. रानी मधुमक्खी पैदा नही होती बल्कि यह बनाई जाती है। यह 5-6 दिन की होते ही सेक्स करने के लायक हो जाती है। ये नर मधुमक्खी को आकर्षित करने के लिए हवा में ‘pheromone’ नाम का केमिकल छोड़ती है जिससे नर भागा चला आता है फिर ये दोनों हवा में सेक्स करते है।
18. रानी मधुमक्खी की उम्र 5 साल तक हो सकती है यह छत्ते की अकेली ऐसी मेम्बर है जो अंडे पैदा करती है। यह गर्मियों में बहुत बिजी हो जाती है क्योंकि इस समय छत्ते की जनसंख्या maximum हो जाती है। ये जिंदगी में एक ही बार सेक्स करती है और अपने अंदर इतने स्पर्म इकट्ठा कर लेती है कि फिर उसी से पूरी जिंदगी अंडे देती है। यह एक दिन में 2000 अंडे से सकती है। मतलब, हर 45 सेकंड में एक.
19. 28 ग्राम शहद से मधुमक्खी को इतनी शक्ति मिल जाती है कि वो पूरी धरती का चक्कर लगा देगी।
20. धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं में से, मधुमक्खियों की भाषा सबसे कठिन है। 1973 में ‘Karl von Frisch’ को इनकी भाषा “the waggle dance” को समझने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।
21. एक छत्ते में 2 रानी मधुमक्खी नही रह सकती, अगर रहेगी भी तो केवल थोड़े समय के लिए, क्योंकि जब दो queen bee आपस में मिलती है तो वे दोस्ती करने की बजाय एक दूसरे पर हमला करना पसंद करती है और ये तब तक जारी रहता है जब तक एक की मौत न हो जाए।
22. रानी मधुमक्खी (Queen Bee) पैदा क्यों नही होती, ये बनाई क्यों जाती है ?
Ans. वर्कर मधुमक्खियाँ मौजूदा क्वीन के अंडे को फर्टीलाइज़ करके मोम की 20 कोशिकाएँ तैयार करती है, फिर युवा नर्स मधुमक्खियाँ, queen के लार्वा से तैयार एक विशेष भोजन जिसे ‘Royal Jelly’ कहा जाता है, कि मदद से मोम के अंदर कोशिकाएँ निर्मित करती है। ये प्रकिया तब तक जारी रहती है जब तक कोशिकाओं की लंबाई 25mm तक न हो जाए, निर्माण की प्रकिया के 9 दिन बाद ये कोशिकाएँ मोम की परत से पूरी तरह ढक दी जाती है आगे चलकर इसी से रानी मधुमक्खी तैयार होती है।
23. यदि छत्ते की रानी मधुमक्खी मर जाए तो क्या होगा ?
Ans. रानी मधुमक्खी लगातार एक खास़ तरह का केमिकल ‘फेरोमोन्स’ निकालती रहती है जब यह मर जाती है तो काम करने वाली मधुमक्खियों को इसकी महक मिलनी बंद हो जाती है। जिससे उन्हें पता चल छाता है कि रानी या तो मर गई या फिर छत्ता छोड़कर चली गई। रानी मधुमक्खी के मरने से पूरे छत्ते का विनाश हो सकता है क्योंकि यदि ये मर गई तो फिर नए अंडे कौन पैदा करेगा। इसकी मौत के बाद काम करने वाली मधुमक्खियों को सिर्फ 3 दिन के अंदर-अंदर कोशिका निर्माण कर नई queen bee बनानी पड़ती है।
24. यदि धरती की सारी मधुमक्खी खत्म हो जाए तो क्या होगा ?
Ans. अगर ऐसा हुआ तो मानव जीवन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा क्योंकि धरती पर मौजूद 90% खाद्य वस्तुओं का उत्पादन करने में मधुमक्खियों का बहुत बड़ा हाथ है। बादाम, काजू, संतरा, पपीता, कपास, सेब, काॅफी, खीरे, बैंगन, अंगूर, कीवी, आम, भिंडी, आड़ू, नाश्पाती, मिर्च, स्ट्राबेरी, किन्नू, अखरोट, तरबूज आदि का परागन मधुमक्खी द्वारा होता है, जबकि गेँहू, मक्कें और चावल का परागण हवा द्वारा होता है। इनके मरने से 100 में 70 फसल तो सीधे तौर पर नष्ट हो जाएगी, यहाँ तक कि घास भी नही उगेगा। महान वैज्ञानिक ‘अल्बर्ट आइंस्टीन’ ने भी कहा था कि अगर धरती से मधुमक्खियाँ खत्म हो गई तो मानव प्रजाति ज्यादा से ज्यादा 4 साल ही जीवित रह पाएगी।
10 Lines on Honey Bee in Hindi
- मधुमक्खी एक छोटे आकार का शाकाहारी कीट है।
- मधुमक्खी से हमें शहद और मोम प्राप्त होता है।
- मधुमक्खी का जीवन काल 45 दिन का होता है।
- मधुमक्खी के पास कांटेदार डंक होता है।
- खतरे का आभास पर यह डंक से हमला करती हैं।
- मधुमक्खी के दो जोड़ी पंख व 6 पैर होते हैं।
- मधुमक्खी की दो बड़ी तथा तीन छोटी आँखें होती हैं।
- मधुमक्खियां पेड़ों पर छत्ता बनाकर रहती हैं।
- मधुमक्खियाँ एक संगठित समाज में रहती हैं।
- प्रत्येक छत्ते में मधुमक्खियों की एक रानी होती है।
- मधुमक्खियों के 2 पेट होते हैं - एक खाने और दूसरा फूल का रस रखने के लिए।
- मधुमक्खियां फूलों से रस व पराग एकत्र करती हैं।
- मधुमक्खी कई प्रकार की होती हैं जैसे रानी, श्रमिक व ड्रोन।
- एक छत्ते में ही 40000 से अधिक मधुमक्खियां हो सकती हैं।
- मधुमक्खियां नृत्य का उपयोग करके संवाद करती हैं।
- मधुमक्खियों पौधों के बीजों को तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती हैं।
- रोजगार के लिए मधुमक्खी पालन किया जाता है।
10 lines about the honey bee in English
- The bee is an insect.
- Bees live in hives.
- They live in swarms.
- The queen bee is the centre of the swarm.
- The queen bees lay eggs.
- She can lay eggs as many as the group requires.
- The male bees are dull.
- They are a parasite.
- The worker bees are active.
- They fly from flower and flower and collect honey.
- While collecting nectar(honey) from flowers they cause pollination.
- They store honey in the cell of the hive.
- They are busy all day long.
- Some bees are very wild and sting people.
- A bee has four wings and a trunk.
- When they fly on their wings, they buzz.
- It is funny to watch them.
- They set an example of a busy life.
- They are good for them to save for the future.
- We should learn these qualities from them.
Conclusion
So finally, आपको इसमें मधुमक्खी की कौन सा बात अच्छा लगा कमेंट करके बताओ।