आज का इतिहास 17 July - This Day in History | Today in History in Hindi

आज का इतिहास 17  July | This Day in History | Today in History in Hindi - ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 July  किसी वर्ष में दिन संख्या 198  है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 199 है। भारत और विश्व इतिहास में 17 July का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 17th Jul  in Indian History and World Historyआइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 17 जुलाई को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.
आज का इतिहास 17  July | This Day in History | Today in History in Hindi

आज का इतिहास यानी 17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ

आज का इतिहास 17 July Ka Itihas (17 July की ऐतिहासिक घटनाये)

1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1453 - कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
1489 - निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
1712 – यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
1727 -  साइमन वैन स्लिंगलैंड को डच पेंशन सलाहकार नियुक्त किया गया।
1740 -  प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी को चौदहव पोप चुना गया।
1762 - पीटर II की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनी।
1775 - पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।
1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1861 - अमेरिकी कांग्रेस ने पेपर पर अंकित पैसे को अधिकृत किया।
1862 -  अमेरिकी सेना ने श्रमिकों के रूप में अश्वेतों को स्वीकार करने के लिए अनुमति दी।
1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1898 - स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1912 – अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1943 - ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
1947 - भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
1980 - जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
1995 - फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
2002 - रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
2003 - उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
2006 - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2008 - अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
2019 - पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 के दौरान अतुल्य भारत “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू” अभियान विश्व स्तर पर जारी किया था। इस अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया ।
2019 - वित्त मंत्रालय ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) की दर में 8% से 7.9% तक 10 आधार अंकों की कटौती कर दी।
2019 - अमेरिका ने वर्ष 2017 में रोहिंगिया मुसलमानों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई को लेकर म्यांमार के सेना प्रमुख समेत चार अधिकारियों व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगा दिया ।

आज का इतिहास 17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1913 : फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।
1923 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
1943 - फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1959 - ज़रीना वहाब हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।

आज का इतिहास 17 जुलाई को हुए निधन👉

1790 - एडम स्मिथ - यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।
1886 - मुग़ल सम्राट के अंतिम शासक की बेगम: ज़ीनत महल ।
1928 - अलेक्जेन्डर मडीमैन - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।
1972 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
1979 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
1992 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
2005 - आई. जी. पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।
2013 - बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार (16 जुलाई का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।
2018 - रीता भादुड़ी - हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
2019 - रेडियो पर कई टेस्ट मैचों का आंखों देखा हाल सुनाने वाले मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर सुरेश सरैया का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

आज का इतिहास 17 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

⭐ फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) ।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about आज का इतिहास 17 Jul | This Day in History | Today in History in Hindi is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->