आज का इतिहास 05 July - This Day in History | Today in History in Hindi

आज का इतिहास 05 July | This Day in History | Today in History in Hindi - ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 05 July  किसी वर्ष में दिन संख्या 186  है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 187 है। भारत और विश्व इतिहास में 05 July का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 5th Jul  in Indian History and World History. आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 5 जुलाई को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.

आज का इतिहास 05 Jul | This Day in History | Today in History in Hindi

आज का इतिहास 5 July Ka Itihas (1 July की ऐतिहासिक घटनाये)

1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1811 – वेनेज़ोएला देश को स्वतंत्रता मिली । 16वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से लेकर तीन शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
1841 - थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपना पहला रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया।
1848 - हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
1922 - नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।
1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
1947 – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।
1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लाेगों की मौत हुई।
1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1969 - टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री, की हत्या कर दी गयी।
1975 – 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
1986 - गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित किए गए।
1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
1998 – तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
1998 – भारत के टैंक विरोधी मिसाइल नाग का परीक्षण हुआ।
1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
2000 - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
2003 - सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निहित होने की घोषणा की।
2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु।
2007 - ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
2009 – स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विंबलडन खिताब अपने नाम किया।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत हुई।
2015 - 7 वीं महिला "फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।
2019 - अफ्रीका के मुस्लिम देश ट्यूनीसिया ने महिलाओं के चेहरे को ढंकने वाले नकाब के पहनने पर रोक लगा दी। ट्यूनीसिया ने यह कदम आतंकी हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया।
2019 - टाटा स्टील कलिंगानगर (टीएसके) पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र बना , जिसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रतिष्ठित लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया।

यह भी देखें - Interesting Facts about Dolphins in hindi | डॉल्फिन के बारे में रोचक तथ्य

आज का इतिहास 5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1918 - के० करुणाकरण - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946- असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार।
1947 - डॉ लालजी सिंह हैदराबाद स्थित 'कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र' के भूतपूर्व निदेशक थे।
1949 - अभय आष्टेकर - भारतीय वैज्ञानिक (कन्फर्म नहीं)।
1956- ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक।
1995 - पी. वी. सिंधु - भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी ।

यह भी देखें - Albert Einstein Biography in hindi | अल्बर्ट आइंस्टीन की जीवनी

आज का इतिहास 5 जुलाई को हुए निधन👉

1877 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
1957 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।

आज का इतिहास 5 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

⭐ उपच्छाया चंद्र ग्रहण ( सुबह 08:38 से 11:21 तक ,भारत में अदृश्य होने से सूतक मान्य नहीं ) ।
⭐ श्री के० करुणाकरण जयन्ती।
⭐ पुसरला वेंकट सिंधु जन्म दिवस ( पद्मश्री', 'अर्जुन पुरस्कार' सम्मानित ) ।
⭐ गुरू हरगोविंद सिंह जयन्ती (नानक मतानुसार) ।
⭐ मनि श्री संधानसागर जी दीक्षा ( जैन )।
⭐ श्री अनुग्रह नारायण सिंह (सिन्हा) पुण्य तिथि ।
⭐ हरियाली दिवस (उत्तराखंड , कामरेड कमला राम नौटियाल के जन्मदिन पर) ।

यह भी देखें - एलन मस्क जीवनी / SUCCESS STORY OF ELON MUSK IN HINDI

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about आज का इतिहास 05 Jul | This Day in History | Today in History in Hindi is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->