09 जून का इतिहास | 9th Jun Today Historical Event in the world and India

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 09 जून  किसी वर्ष में दिन संख्या 160  है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 161 है। भारत और विश्व इतिहास में 09 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 9th Jun  in Indian History and World History.

9 जून की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

1659 – दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1732 - जेम्स ओग्लेथॉरप को जॉर्जिया की कॉलोनी के लिए एक शाही चार्टर प्रदान किया गया।
1752 – फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1772 - क्रांतिकारी युद्ध का पहला नौसैनिक हमला प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में हुआ।
1789 – स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1790 - वेल्स में मिलफोर्ड हेवन के बंदरगाह की स्थापना के लिए रॉयल सहमति दी गई।
1807 - पोर्टलैंड के ड्यूक ने यूनाइटेड किंगडम के आम चुनाव जीता।
1815 – लग्जमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
1833 - दुबई को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली।
1851 - सतर्कता रूपों की एस एफ समिति (पहली बार) स्थापित की गयी।
1873 - लंदन में एलेक्जेंड्रा पैलेस को इसके खोलने के बाद केवल एक पखवाड़े के बाद आग से नष्ट कर दिया गया।
1898 – चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1910 - जापान और रूस ने पूर्व क्षेत्र के विभाजन पर एक समझौते किया।
1923 - ब्रिंक्स ने पहली बख्तरबंद सुरक्षा वैन का खुलासा किया।
1930 - शिकागो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड बिल्डिंग को खोला गया।
1931 – डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1940 – नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1941 – यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
1942 - ब्रिटिश विमान ने टारंटो में इतालवी नौसेना बेस पर हमला किया।
1944 – रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1945 – आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
1960 – चीन में चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।
1975 – ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
1991 – इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वेदश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
1999 – नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1999 - कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं,।
2001 - ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
2006 - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
2008 - केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
2008 - अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स ख़रीदने का आर्डर रद्द कर दिया।
2008 - फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म 'चक दे इण्डिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
2011 – भारत के मशहूर चित्रकार और फिल्म निर्देशक रह चुके एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन।
2011 – दुनिया का पहला कृत्रिम अंग सबसे कम समय में प्रत्यारोपित किया गया। इसमें सांस की नली को बदला गया था।
2019 - जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के केशवान क्षेत्र में सेना की 26 राष्ट्रीय राइफल और पुलिस के विशेष दस्ते ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया , जिसे आतंकियों ने पहाड़ को काट बनाया था ।
2019 - हांगकांग में प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन में लगभग दस लाख 40 हजार लोग शामिल हुए।

9 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1909 - लक्ष्मण प्रसाद दुबे - छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1912 - वसन्त देसाई - भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1913 - चौधरी दिगम्बर सिंह - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
1931 - नंदिनी सत्पथी - उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।
1933 - अजित शंकर चौधरी - सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
1949 - किरण बेदी, भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस
1976 - अमीषा पटेल, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।
1981 - अनुष्का शंकर, भारतीय संगीतका।
1985 - सोनम कपूर, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।

9 जून को हुए निधन👉

1900 - बिरसा मुंडा - आदिवासी नेता और लोकनायक।
1931 - हरि किशन सरहदी - भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी।
1934 - दिनेश चंद्र मजूमदार - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1936 - अब्बास तैयबजी - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
1990 - असद भोपाली - प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
1991 - राज खोसला - हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।
1993 - सत्एन बोस, हिन्दी चलचित्र निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी)।
1995 - एन.जी. रंगा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता।
2011 - मक़बूल फ़िदा हुसैन - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार।

9 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 डॉ. किरण बेदी जन्म दिवस ।
🔅 श्रीमती नंदिनी सत्पथी जयन्ती।
🔅 श्री बिरसा मुंडा शहीदी दिवस ।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस ।
🔅 मूंगा त्रिकोण दिवस (Coral Triangle Day).

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

You may like these posts

-->