29 मई का इतिहास | 29th May Today Historical Event in the world and India

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 29 मई  किसी वर्ष में दिन संख्या 149  है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 150 है। भारत और विश्व इतिहास में 29 मई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 29th May  in Indian History and World History.

29 मई की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा ​शिकोह को पराजित किया।
1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
1733 - क्यूबेक सिटी में भारतीय दासों को रखने के लिए कनाडाई का अधिकार बरकरार रखा गया।
1790 - रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।
1861 - हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।
1874 - स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया।
1915 - तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने।
1916 – यूएस के प्रेसिडेंट का आधिकारिक झंडा अपनाया गया। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें ।
1947 - फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक हवाई जहाज पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए।
1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।
1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1983 - नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया के 24 वें दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई।
1985 – यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।
1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।
1990 - यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास (ईबीआरडी) की स्थापना।
1990 - बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
2004 - म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली।
2004 - पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।
2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
2008 - भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2008 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।
2008 - नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया।
2019 - अमेरिका ने भारतीय मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर निकाला।
2019 - नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

29 मई को जन्मे व्यक्ति👉

1724 - पोप बेनेडिक्ट तेरहवें जो पियोरो ऑरसिनी का जन्म हुआ जो की 245 वे पोप के रूप में सफल हुए।
1865 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1906 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
1954 - पंकज कपूर -भारतीय अभिनेता (1961 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

29 मई को हुए निधन👉

1933 - लोकराम नयनराम शर्मा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता।
1972 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।
1977 - सुनीति कुमार चटर्जी - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।

29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस ।
🔅 श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस ।
🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस ।
🔅 International Day of United Nations Peacekeepers.

कृपया ध्यान दें जी👉

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->