21 जून का इतिहास | 21st Jun Today Historical Event in the world and India

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 जून  किसी वर्ष में दिन संख्या 172  है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 173 है। भारत और विश्व इतिहास में 21 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 21st Jun  in Indian History and World History.
14 जून  का इतिहास | 14th Jun Today Historical Event in the world and India

21 जून की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ👉

1749 - पीटर स्टेन को नीदरलैंड के पेंशन सलाहकार के रूप में स्थापित किया गया।
1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1796 - ब्रिटिश एक्सप्लोरर मुन्गो पार्क नाइजर नदी तक पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बन गए।
1834 - अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
1841 - फोर्डहम यूनिवर्सिटी की स्थापना द ब्रॉन्क्स बाय द सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गयी, इसलिए इसका नाम सेंट जॉन्स कॉलेज रखा गया।
1849 - वाघौसेल पर लड़ाई: प्रशियाई सैनिकों ने बाडेन विद्रोहियों को हराया।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1911 - जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
1944 – बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।
1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 – वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
1999 - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।
2002 - यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2003 – जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द आॅर्डर आॅफ द फोनिक्स ​जारी हुई।
2004 - चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 - डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2008 - फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2012 – आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
2015 - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर दुनियाभर में मनाया गया था।
2019 - पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
2019 - विश्व तीरंदाजी ने अभिनव बिंद्रा को भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI ) में जारी गड़बड़ी को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में नियुक्त किया।

21 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1912 - विष्णु प्रभाकर - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार।
1927 - बी. जी. वर्गीज - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1933 - मुद्राराक्षस - भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1947 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम मुस्लिम महिला: शिरीन एबादी (एक ईरानी वकील)।
1953 – पाकिस्तान के इतिहास में दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थीं।
1958 - रीमा लागू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं।
1967 - यिंगलक शिनावात्रा - थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1987 - मुक्ति मोहन भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।

21 जून को हुए निधन👉

1940 - केशव बलिराम हेडगेवार - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1970 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।

21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 कंकणाकृति सूर्यग्रहण (चूड़ामणि , भारत में दृश्य )।
🔅 विश्व पितृ दिवस (जून का तीसरा रविवार)।
🔅 साल का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात ।
🔅 विश्व संगीत दिवस ( Fete de la Music ) ।
🔅 श्री केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति दिवस ।
🔅 विश्व जिराफ दिवस ।
🔅 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस ।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->