Ayush Sanjivani Mobile App | आयुष संजीवनी ऐप क्या है?

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में COVID-19 के उपचार के लिए आयुष आधारित, आयुर्वेद से जुड़ी पद्धतियों पर क्लीनिकल रिसर्च स्टडीज और आयुष संजीवनी एप्लिकेशन का शुभारंभ किया।

Ayush Sanjivani Mobile App Ayush Sanjivani Mobile App | आयुष संजीवनी ऐप क्या है?

इस एप्लिकेशन को आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक (आयुष) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) द्वारा विकसित किया गया है। आयुष संजीवनी मोबाइल ऐप, कोविड की रोकथाम के लिए आयुष चिकित्सा प्रणालियों के उपयोग की स्वीकृति तथा जनसंख्या के बीच इसके प्रभावों से जुड़े डेटा बनाने में काफी उपयोगी साबित होगा। इस ऐप के जरिए 50 लाख लोगों के डेटा जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

Benefits of Ayush Sanjivani App

  • इस ऐप से लोगों के बीच आयुष से संबंधित सिफारिशों और कदमों की स्वीकार्यता तथा उपयोग के साथ कोविड-19 के उन्मूलन में इनके प्रभाव से जुड़ी जानकारियां जुटाने में सहायता मिलेगी।
  • इस ऐप को आयुष और एमईआईटीवाई द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसके अलावा डॉ. हर्षवर्धन ने दो वैज्ञानिक अध्ययनों का भी शुभारंभ किया।
  • इनमें से एक रोग निरोधक के रूप में कोविड-19 के मानक उपचार (ऐडऑन) में आयुर्वेद के उपयोग पर सहयोगात्मक नैदानिकी अनुसंधान अध्ययन है।
  • जो आईसीएमआर के तकनीकी सहयोग से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान के माध्यम से आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संयुक्त पहल होगी।

आयुष संजीवनी ऐप कैसे डाउनलोड करें 

आयुष संजीवनी एप एंड्रॉयड पर उपलब्ध है. इसे एप स्टोर के जरिये डाउनलोड किया जा सकता है. एप खोजने के लिए सर्च बार में 'Ayush Sanjivani' टाइप करें. हमने नीचे लिंक भी दिए हैं: 
एंड्रॉयड : Ayush Sanjivani - Apps on Google Play

उपरोक्त विषय से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक मंत्रालय (आयुष) के राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक
Source:PIB

You may like these posts

-->