3 मई का इतिहास | 3rd May Today Historical Event in the world and India

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 मई  किसी वर्ष में दिन संख्या 123  है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 124 है। भारत और विश्व इतिहास में 3 मई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 3rd May  in Indian History and World History.

3 मई की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

1429 – फ़्रांस की देशभक्त संत जोन ऑफ़ आर्क ने फ़्रांस के कुछ क्षेत्रों के ब्रिटेन के अतिग्रहण से निकालने के लिए अपना ऐतिहासिक विद्रोह आरंभ किया।
1449 – क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी शोध यात्रा के तीसरे चरण में जमाइका द्वीप का पता लगाया और उसको स्पेन का एक भाग बना दिया।
1525 – पुर्तगाली युद्धपोट ने ईरान के द्वीप हुर्मुज़ पर आक्रमण करके इसे अपने नियंत्रण में ले लिया और इसके साथ ही मध्यपूर्व में पश्चिमी साम्राज्य के हस्तक्षेप का काल आरंभ हो गया।
1616 – लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1660 – स्वीडन, पोलैंड, ब्रैंडेनबर्ग और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1722 - पेरियर डी मारिवॉक्स '' ला डबल इनकॉन्स्टंस '' का पेरिस में प्रीमियर किया गया।
1765 – फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1791 - पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल सेजम में 03 मई,1791 को संविधान की घोषणा की गयी, जो यूरोप में पहला आधुनिक संविधान है।
1808 - फिनिश युद्धः स्वीबेर्ग का किला स्वीडन से रूस तक खो गया।
1815 - तोलेंटीनो की लड़ाई में ऑस्ट्रिया ने नेपल्स राजा जोआचिम को हराया।
1830 – दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई।
1837 – यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस की स्थापना हुई।
1845 – चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत हुई।
1913 – पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919 - अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
1919 – अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1945 – प्रसिद्ध जर्मन भौतिकशास्त्री वर्नर हाइजनबर्ग को गिरफ्तार किया गया।
1947 – विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।
1961 – कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
1965 – कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1968 – पेरिस में फ़्रांसीसी छात्रों का भारी आंदोलन आरंभ हुआ।
1993 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
1998 - 'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।
2003 - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2004 - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
2006 - पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2006 - शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
2008 - टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
2008 - पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।
2008 - नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये।
2008 - दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
2010 – जापान की निसान के साथ मिलकर बजाज रेनो नामक छोटी कार बनाने वाली कंपनियों बजाज ऑटो व फ्रांस की रेनॉल्ट ने उसकी कीमत टाटा की नैनो से भी कम लगभग 1.10 लाख रूपए रखने का निर्णय किया।
2013 – चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।
2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।
2019 - प्रचंड चक्रवाती तूफान 'फानी' ने ओडिशा के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई. ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए. कई इमारतें ढह गईं और चारों तरफ पानी भर गया. इसके अलावा 10 लोगों की जान चली गई।
2019 - हिमाचल प्रदेश में डायनासोर काल का जीवाश्म मिला।
2019 - राजकपूर का शोमैन स्टूडियो 71 साल बाद बिक गया।

3 मई को जन्मे व्यक्ति

1701 – फ़्रांस के गणितज्ञ और विख्यात पर्यटक कोन्डामैन का पेरिस में जन्म हुआ।
1896 - वी. के. कृष्ण मेनन - भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1898 – इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ।
1920 - अचला सचदेव -हिंदी चलचित्र की मशहूर अभिनेत्री।
1930 - सुमित्रा सिंह - राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ।
1951 - अशोक गहलोत - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।
1955 - रघुवर दास - झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री ।
1959 - उमा भारती - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।
1968 - अर्जुन मुंडा - झारखंड प्रान्त के पूर्व मुख्यमंत्री।
1977 - मरियम मिर्ज़ाख़ानी - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।

3 मई को हुए निधन

1969 - डाक्टर अकज़ाकिर हुसैन - भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)।
1981 - नर्गिस - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री ।
2005 - जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर।
2006 - प्रमोद महाजन - भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)।

3 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 श्री अर्जुन मुंडा जन्म दिवस ।
🔅 श्री रघुवर दास जन्म दिवस ।
🔅 श्री महावीर स्वामी केवल ज्ञान (बैशाख शुक्ल दशमी )।
🔅 राजनीतिज्ञा उमा भारती जन्म दिवस ।
🔅 श्री अशोक गहलोत जन्म दिवस ।
🔅 डॉ. जाकिर हुसैन स्मृति दिवस ।
🔅 विश्व सौर ऊर्जा दिवस (कन्फर्म नहीं) ।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय प्रैस स्वतन्त्रता दिवस ।
🔅 वैश्विक पहुंच जागरूकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->