2 मई का इतिहास | 2nd May Today Historical Event in the world and India

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 मई  किसी वर्ष में दिन संख्या 122  है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 123 है। भारत और विश्व इतिहास में 2 मई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 2nd May  in Indian History and World History.

2 मई की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

1750 - कार्लो गोल्डोनी "ला बोटेटगा डि कफ" का प्रीमियर मैन्टुआ में किया गया।
1813 - ल्यूटन के युद्ध में नेपोलियन ने जर्मन गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की।
1816 - सैके-कोबोर्ग (बाद में बेल्जियन के राजा) के लियोपोल्ड ने चार्लोट अगस्ता से शादी की, लेकिन अगले साल उनकी मृत्यु हो गयी।
1845 - इंग्लैंड के ग्रेट यार्मवुड में एक निलंबन पुल के ढहने से करीब 80 लोग मारे गए जिसमे ज्यादातर बच्चे थे।
1866 - कैलाओ की लड़ाई: पेरू के रक्षको ने स्पेनी बेड़े से लड़ाई की।
1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।
1920 – नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।
1933 – जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर बेन लगा दी।
1945 – जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण कर दिया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई शुरू हुई।
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 – दुनिया का पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
1955 – टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।
1959 – पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।
1968 – लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
1986 - सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1994 – पोलैंड में एक बस दुर्घटना हुई जिसमें 32 लोग मारे गए।
1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 - अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
2008 - ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई।
2008 - अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
2008 – वर्मा में चक्रवात नरगिस के आने से 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर।
2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।
2019 - ईडी ने जाकिर नाईक के खिलाफ चार्जशीट दायर की , 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की।

2  मई को जन्मे व्यक्ति

1921 - सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक।
1922 - विल्सन जोन्स - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
1929 - विष्णु कांत शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।
1929 - जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।

2 मई को हुए निधन

1519 - लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
1911 – भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध विद्वान सैयद अली बिलगिरामी का स्वर्गवास हुआ।
1975 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।
1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।

2 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 वैष्णव मतानुसार श्री जानकी जयन्ती , त्रिचूरपूरम् (केरल ) ।
🔅 श्री सुमति नाथ भगवान दीक्षा (बैशाख शुक्ल नवमी )
🔅 गुरु श्री अर्जुन देव जयन्ती (नानकशाही ) ।
🔅 राजनीतिज्ञा पद्मजा नायडू स्मृति दिवस ।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->