26 अप्रैल का इतिहास | 26 April Today Historical Event in the world and India

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 26 अप्रैल किसी वर्ष में दिन संख्या 116 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 117 है। भारत और विश्व इतिहास में 26 अप्रैल का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 26 April  in Indian History and World History.

26 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1607 – केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।
1630 – विश्व का पहला लोज़ नामक समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ।
1654 – ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828 – रूस ने ग्रीस की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1841 – भारत में समाचार पत्र बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
1903 – गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।
1926 – जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1929 – भारत और इंग्लैंड के बीच प्रथम विमान सेवा शुरू हुई।
1928 – मोम की मूर्तियों के लिए मशहूर 'मैडम तुसाद प्रदर्शनी' लंदन में दिखाई गई।
1933 – जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया।
1942 – चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत हुई।
1954 – ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया।
1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 – पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
1964 – ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे।
1966 – 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।
1974 – माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1980 – स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।
1984 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।
1986 – चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।
1990 – चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।
1990 – वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया (कन्फर्म नहीं है)।
1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गये।
1994 – जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।
2004 - ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
2006 - भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2007 - जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
2008 - अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
2010 - बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का फैसला किया।
2013 – दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।
2019 - भारत ने बैंकॉक में आयोजित एशियन मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में दो स्‍वर्ण सहित 13 पदक जीते।
2019 - श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू। श्रीलंका में आईएस से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध सक्रिय। हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी।
2019 - श्रीनगर में पुलिस चौकी पर आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल।

26 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1864 - पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
1897 - नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।

26 अप्रॅल को हुए निधन

1920 - श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ।
1969 - लछमन सिंह गिल - पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री ।
1982 - मलयज- प्रतिष्ठित कवि और आलोचक ।
1987 - शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1999 - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2010 - प्रभा राव, राजस्थान की राज्यपाल।

26 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 ~केदार - बदरी यात्रा प्रारम्भ~ ( लोकडाउन ) ।
🔅 ~त्रिलोचन दर्शन यात्रा~ ( लोकडाउन ) ।
🔅 श्रीनिवास अयंगर रामानुजन स्मृति दिवस ।
🔅 श्री लछमन सिंह गिल स्मृति दिवस ।
🔅 महात्मा श्री बसवेश्वर जयंती ।
🔅 श्री मातंगी जयन्ती ।
🔅 चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (1986 नाभिकीय दुर्घटना) दिवस।
🔅 विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (2020 World Intellectual Property Day 2020).

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->