25 अप्रैल का इतिहास | 25 April Today Historical Event in the world and India


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 25 अप्रैल किसी वर्ष में दिन संख्या 115 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 116 है। भारत और विश्व इतिहास में 25 अप्रैल का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 25 April  in Indian History and World History.

25 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
1707 - आलमांसा की लड़ाई; फ्रांस और स्पेनिस ने ब्रिटिश और पुर्तगाली को हराया।
1846 - मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: टेक्सास की सीमाओं के सीमा विवादों से खुला संघर्ष शुरू हुआ।
1859 – स्वेज़ नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर , 1869 ईसवी को स्वेज़ नहर का उद्घाटन हुआ।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1898 – यूएस ने स्पेन में युद्ध घोषित किया।
1891 - अमेरिकी राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन सैन फ्रांसिस्को की यात्रा की।
1901 - न्यूयॉर्क ऑटोमोबाइल, लाइसेंस प्लेटों का पहला अमेरिकी राज्य बना।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1936 - ओगडेन की लड़ाई में इटली की जीत हुई।
1945 – इटली को फ़ासीवादी सेना के वर्चस्व से स्वतंत्रता मिली।
1950 - कम्युनिस्ट जासूस जूडिथ कॉपल का परीक्षण न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।
1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों ने डीएनए की संरचना के बारे में व्याख्या दी।
1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1971 – वियतनाम में अमरीका की सैनिक कार्रवाई के विरोध में लगभग 2 लाख अमरिकीयों ने वाशिंगटन में प्रदर्शन किया।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1980 – अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।
1981 – जापान के सुरूग में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
1983 – जर्मन पत्रिका स्टर्न ने हिटलर की विवादास्पद डायरी छापी लेकिन बाद में यह डायरी नकली पाई गई।
1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा ।
1999 - वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त ।
1999 - इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।
2003 - फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया।
2004 - यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई।
2004 - चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 – दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।
2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।
2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षां के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2013 – रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।
2019 - बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो साझा करने पर आईटी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को पत्र लिखा।
2019 - श्रीलंका आत्मघाती हमला : राष्ट्रपति सिरिसेना की मांग पर रक्षा सचिव ने इस्तीफा सौंपा ।
2019 - चीन के बीजिंग में चल रहे आईआईएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में भारतीय स्टार शूटर सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

25 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉

1900 - ग्लेडविन जेब - संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।
1904 - चन्द्रबली पाण्डेय, साहित्यकार।
1919 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1969 - आई. एम. विजयन - भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
1977 – दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।

25 अप्रॅल को हुए निधन👉

1960 – अफ़ग़ानिस्तान के नरेश अमानुल्लाह ख़ान का देहान्त हुआ। उन्होंने वर्ष 1923 में अफ़ग़ानिस्तान को पहला संविधान दिया। वर्ष 1926 में उन्होंने अमीर के बजाए शाह की उपाधि चुनी।
1968 - बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ - शास्त्रीय गायक।
2000 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
2005 - टांगुटूरी सूर्यकुमारी - तेलुगू सिनेमा में एक भारतीय फिल्म गायिका, अभिनेत्री और नृत्यांगना थी।

25 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में , एकाध पंचांग में अक्षय तृतीया को मानकर 26 अप्रैल को भी ) ।
🔅 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) ।
🔅 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जयन्ती ।
🔅 हिजरी रमजान 9वाँ माह प्रारम्भ , रोजे शुरू (मुस्लिम )।
🔅 विश्व मलेरिया दिवस 2020 ।
🔅 World Penguin Day ( विश्व पेंगुइन दिवस ) 2020 .

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->