Essay & Speech on World Health Day in hindi | विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम और जानकारी

आइये जानते है World Health Day theme and information in Hindi – विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम और जानकारी
विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है। प्रति वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक करने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO) द्वारा शुरू की गयी एक पहल है। इसका उद्देश्य लोगों को आवश्यकता पड़ने पर ज़रूरी स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होने के लिए कार्य करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रगति की जा रही है परन्तु अभी भी करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गयी थी।

World Health Day

विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने वाली संस्था है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसके 193 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका उद्देश्य विश्व के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में इसका मुख्यालय स्थित है। भारत भी इसका सदस्य देश है भारत की राजधानी दिल्ली में इसका भारतीय मुख्यालय स्थित है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस इतिहास

डबल्यूएचओ के द्वारा जेनेवा (Geneva) में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गयी विश्व स्वास्थ्य दिवस के रुप में वर्ष 1950 में पूरे विश्व में इसे पहली बार मनाया गया था लोगों के स्वास्थ्य मुद्दे और जागरुकता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन के द्वारा कई जगहों पर विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों सहित सरकारी, गैर-सरकारी, एनजीओ के द्वारा विश्व स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है

विश्व स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य

इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य एवं उससे संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श करना तथा विश्व में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों एवं मिथकों को दूर करना है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस विषय (World Health Day Theme):

इस वर्ष के लिये विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘नर्सों एवं मिडवाइफों का समर्थन करें’ (Support Nurses and Midwives) है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस विषय – World Health Day theme
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 का थीम था “अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को जानिये”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1951 का थीम था “आपके और विश्व के बच्चों के लिये स्वास्थ्य”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1952 का थीम था “स्वस्थ माहौल स्वस्थ लोगों को बनाता है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1953 का थीम था “स्वास्थ्य ही धन है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1954 का थीम था “नर्स: स्वास्थ्य की अगुआ है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1955 का थीम था “स्वच्छ जल मतलब बेहतर स्वास्थ्य”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1956 का थीम था “बीमारी लिये हुए कीट-पतंगों को खत्म करो”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1957 का थीम था “सभी के लिये भोजन”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1958 का थीम था “स्वास्थ्य प्रगति के 10 वर्ष”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1959 का थीम था “आज की दुनिया में मानसिक बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1960 का थीम था “मलेरिया उन्मूलन- विश्व के लिये चुनौती”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1961 का थीम था “दुर्घटना और उनका बचाव”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1962 का थीम था “दृष्टी को बचाए रखो- अंधेपन से बचाना”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1963 का थीम था “भूख = लाखों की बीमारी”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1964 का थीम था “’टीबी के लिये कोई युद्धविराम नहीं”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1965 का थीम था “बड़ी माता- लगातार चौकन्ना रहें”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1966 का थीम था “पुरुष और उसका शहर”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1967 का थीम था “स्वास्थ्य में सहयोगी”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1968 का थीम था “कल की दुनिया में स्वास्थ्य”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1969 का थीम था “स्वास्थ्य, मजदूरी और उत्पादकता”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1970 का थीम था “कैंसर की पूर्व पहचान जीवन को बचाता है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1971 का थीम था “मधुमेह के बावजूद एक पूरा जीवन”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1972 का थीम था “आपका दिल आपका स्वास्थ्य है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1973 का थीम था “घर से स्वास्थ्य की शुरुआत होती है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1974 का थीम था “तंददुरुस्त विश्व के लिये बेहतर भोजन”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1975 का थीम था “बड़ी माता: दुबारा वापसी गुंजाईश नहीं”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1976 का थीम था “पूर्व ज्ञान अँधेपन से बचाता है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1977 का थीम था “अपने बच्चों का प्रतिरक्षण और बचाव करें”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1978 का थीम था “उच्च रक्तचाप से नीचे”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1979 का थीम था “एक स्वस्थ बच्चा: एक सुनिश्चित भविष्य”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1980 का थीम था “धुम्रपान और स्वास्थ्य: चुनाव आपका है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1981 का थीम था “ वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1982 का थीम था “वर्षों में जीवन जोड़े”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1983 का थीम था “वर्ष 2000 एडी से सभी के लिये स्वास्थ्य”: गिनती शुरु हो चुकी है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1984 का थीम था “बच्चों का स्वास्थ्य: कल का धन”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1985 का थीम था “स्वस्थ युवा- हमारे बेहतरीन संसाधन”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1986 का थीम था “स्वस्थ जीना: हरेक विजेता है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1987 का थीम था “प्रतिरक्षण: हर बच्चे के लिये एक मौका”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1988 का थीम था “सभी के स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिये सभी”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1989 का थीम था “चलिये स्वास्थ्य के बारे में बात करें”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1990 का थीम था “हमारा ग्रह हमारी धरती: सोचें वैश्विक, कार्य स्थानीय”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1991 का थीम था “क्या आपदा आक्रमण करेगा, तैयार रहें”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1992 का थीम था “दिल की धड़कन: स्वास्थ्य की लय”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1993 का थीम था “ध्यान से जीवन को सँभालें: हिंसा और उपेक्षा से बचाएँ”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1994 का थीम था “एक स्वस्थ जीवन के लिये मौखिक स्वास्थय”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1995 का थीम था “वैश्विक पोलियो उन्मूलन”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1996 का थीम था “बेहतर जीवन के लिये स्वस्थ शहर”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1997 का थीम था “आने वाला संक्रामक रोग”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1998 का थीम था “सुरक्षित मातृत्व”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1999 का थीम था “सक्रिय बुढ़ापा अंतर पैदा कर सकता है”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2000 का थीम था “सुरक्षित खून की शुरुआत मुझसे हुई”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2001 का थीम था “मानसिक स्वास्थ्य: बहिष्करण रोकें, उपचार की हिम्मत करें”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2002 का थीम था “स्वास्थ के लिये चलें”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2003 का थीम था “जीवन के भविष्य को आकार दें: बच्चों के लिये स्वस्थ पर्यावरण”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2004 का थीम था “सड़क सुरक्षा”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2005 का थीम था “हरेक माँ और बच्चों की गिनती”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2006 का थीम था “स्वास्थ्य के लिये एक साथ काम करें”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2007 का थीम था “अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2008 का थीम था “जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभाव से स्वास्थ्य को बचाना”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2009 का थीम था “जीवन बचाएँ, आपात स्थिति में सुरक्षित अस्पताल बनाएँ”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2010 का थीम था “शहरीकरण और स्वास्थ्य: शहर को सेहतमंद बनाएँ”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2011 का थीम था “सूक्ष्मजीवों विरोधी रोक: आज कोई क्रिया नहीं, कल कोई उपचार नहीं”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2012 का थीम था “अच्छा स्वास्थ्य जीवन में और समय जोड़ देते हैं”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2013 का थीम था “स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2014 का थीम था “वेक्टर से जन्म लेने वाली बीमारी”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2015 का थीम था “खाद्य सुरक्षा” (5 समाधानों के साथ; समाधान 1: हमेशा सफाई रखें, समाधान 2: पके और कच्चे खाने को अलग रखें, समाधान 3: खाने को अच्छे से पकायें, समाधान 4: खाने को सुरक्षित तापमान पर रखें, समाधान 5: सुरक्षित पानी और कच्चे सामानों का इस्तेमाल करें)
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2016 का थीम है “मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2017 का थीम है ‘डिप्रेशन लेट्स टॉक’
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019 का थीम है “हेल्थ कवरेज : एवरीवन, एवरीवेयर”
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 का थीम है 'नर्सों एवं मिडवाइफों का समर्थन करें’ (Support Nurses and Midwives)

World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस मुख्य बिंदु

  • प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस (7 अप्रैल, 1948) की वर्षगांठ पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रथम विश्व स्वास्थ्य सभा वर्ष 1948 में आयोजित हुई थी तथा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1950 में हुई थी।
  • हालाँकि वर्ष 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में नर्स एवं मिडवाइफ के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Nurse and Midwife) के रूप में घोषित किया गया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा आठ अभियानों को आधिकारिक रूप से चिह्नित किया गया है। जिनमें विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व मलेरिया दिवस, विश्व क्षय रोग दिवस, विश्व टीकाकरण सप्ताह, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व एड्स दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस और विश्व रक्तदाता दिवस शामिल हैं।
  • इस दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड नर्सिंग रिपोर्ट 2020’ (State of the World’s Nursing Report 2020) भी जारी की गई।
  • इस रिपोर्ट में नर्सिंग कार्यबल की एक वैश्विक तस्वीर प्रदान की गई और सभी के लिये स्वास्थ्य के उद्देश्य से इस कार्यबल के योगदान को बढ़ावा देने का समर्थन किया गया।
  • गौरतलब है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर COVID-19 से निपटने में नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी सबसे आगे हैं।

You may like these posts

-->