10 अप्रैल का इतिहास | 10 April Today Historical Event in the world and India

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 10 अप्रैल किसी वर्ष में दिन संख्या 100 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 101 है। भारत और विश्व इतिहास में 10 अप्रैल का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। Know what happened on 10th April  in Indian History and World History.

today in history

10 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1710 - पहला कानून विनियमन कॉपीराइट ग्रेट ब्रिटेन में जारी किया गया।
1741 - ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: पर्शिया ने ऑस्ट्रिया को मोल्विट्ज़ की लड़ाई में हराया।
1790 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट प्रणाली की स्थापना की।
1802 - भारत का महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण, मद्रास के पास एक बेसलाइन के माप के साथ शुरू हुआ।
1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई।
1814 - ड्यूक ऑफ वेलिंगटन ने टूलूज़ की लड़ाई को जीत लिया।
1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
1821 - कॉस्टैंटिनोपल के कुलपति ग्रेगरी वी को तुरुप द्वारा पुतिष के मुख्य द्वार से फांसी दी गयी और उसके शरीर को बोस्फोरस में फेंक दिया गया।
1825 – हवाई में पहला होटल खुला।
1827 - जॉर्ज कैनन को लॉर्ड लिवरपूल के स्थान पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप चुना गया।
1857 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की ।
1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
1917 - महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।
1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।
1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस आॅफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।
1959 – जापान के तत्कालीन युवराज अाकिहितो ने मिचिको से शादी की।
1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।
1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशरके समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
1973 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी।
1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1994 – नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।
1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।
2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
2007 - अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया।
2008 - नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
2008 - पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।
2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154 एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।
2014 - सीरियाके अलेप्पो में 88 नागरिक युद्धक विमानों के बम द्वारा मारे गए।
2016 - केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।
2019 - निर्वाचन आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्‍म की रिलीज पर चुनाव पूरे होने तक रोक लगाई।
2019 - न्‍यूजीलैंड की संसद ने क्राइस्‍टचर्च में हुए हमले के मद्देनजर सभी प्रकार के अर्द्ध-संचालित हथियारों और असाल्‍ट रॉईफलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया।
2019 - वेनेजुएला में बिजली उत्पादन ठप: 20 राज्‍यों में अंधेरा छाया तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।

10 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1755 - क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान छद्म-वैज्ञानिक होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता थे।
1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।
1880 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।
1894 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1897 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1909 - डॉ नौतम भट्ट - भारतीय वैज्ञानिक थे।
1928 - मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1931 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
1932 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
1934 - डी.डी. लापांग मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।
1944 - प्रेम कुमार धूमल ; हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1952 - नारायण राणे- राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र।
1981 - प्रसाद बर्वे - भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म हुआ।

10 अप्रॅल को हुए निधन👉

1931 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।
1937 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।
1949 - बीरबल साहनी अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पुरावनस्पति वैज्ञानिक थे।
1984 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1995 - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

10 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

  • मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) ।
  • श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती ।
  • श्री नारायण राणे जन्म दिवस।
  • श्री प्रेम कुमार धूमल जन्म दिवस।
  • डॉ नौतम भट्ट जयन्ती।
  • श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस ।
  • डॉ डोनवा डेथवेल्सन लापांग स्मृतिदिवस।
  • श्री बीरबल साहनी स्मृति दिवस।
  • गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन )।
  • जल संसाधन दिवस।
  • विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती) ।
  • विश्व होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह ( 10 से 16 अप्रैल )।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
I hope, this article about Today's Historical Event in the world and India is very informative for you.
If you liked this article please follow us on Facebook and Twitter.
Share Now because "Sharing is Caring"

You may like these posts

-->