61 वें वार्षिक ललित कला अकादमी पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची
राष्ट्रपति कोविंद ने प्रदान किए 61 वें वार्षिक ललित कला अकादमी पुरस्कार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में कलाकारों को 61 वें राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों कलाकारों को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, शॉल और एक पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार हर साल कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं का चयन अकादमी द्वारा गठित निर्णायक मंडल के एक सम्मानित पैनल द्वारा किया जाता है। इन 15 विजेताओं को 283 कलाकृतियों में से चुना गया।
नीचे 61 वें वार्षिक राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची दी गई है:
S. No. | विजेता | राज्य |
1 | अनूप कुमार मन्झुखी गोपी | तृश्शूर, केरल |
2 | डेविड मलाकार | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
3 | देवेंद्र कुमार खरे | वडोदरा, गुजरात |
4 | दिनेश पंड्या | मुंबई, महाराष्ट्र |
5 | फ़ारूक़ अहमद हलदर | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
6 | हरि राम कुम्भावत | जयपुर, राजस्थान |
7 | केशरी नंदन प्रसाद | जयपुर, राजस्थान |
8 | मोहन कुमार टी | बेंगलुरु, कर्नाटक |
9 | रतन कृष्ण साहा | मुंबई, महाराष्ट्र |
10 | सागर वसंत कांबले | मुंबई, महाराष्ट्र |
11 | सतविंदर कौर | नई दिल्ली |
12 | सुनील तिरुवयूर | एर्नाकुलम, केरल |
13 | तेजस्वी नारायण सोनवणे | सोलापुर, महाराष्ट्र |
14 | यशपाल सिंह | दिल्ली |
15 | यशवंत सिंह | दिल्ली |