TODAYS NEWS HEADLINES IN HINDI आज के मुख्य समाचार : 7 फरवरी, 2020
आज के मुख्य समाचार : 07 फरवरी, 2020

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 7 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं :
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु को कुष्ठरोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गाँधी पुरस्कार से सम्मानित किया
- फिलिप बार्टन को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडागास्कर के रक्षा मंत्री के साथ लखनऊ में मुलाकात की
- भारतीय फर्म JSR डायनामिक्स ने 180 किलोमीटर रेंज वाली हवा से ज़मीन पर मार कर सकने वाली मिसाइल ‘खगान्तक’ को लांच किया
- लखनऊ में किया गया प्रथम भारत-अफ्रीका रक्षा मंत्री सम्मेलन का आयोजन
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा
- ओड़िया व अंग्रेजी लेखक मनोज दास ने जीता Mystic Kalinga Literary Award
- आर्थिक करेंट अफेयर्स
- कोच्ची में किया जा रहा है India International Seafood Show (IISS) का आयोजन
- इमामी ने अपना सीमेंट कारोबार निरमा समूह को 5500 करोड़ रुपये में भेजा
- मर्सीडीज़ बेंज ने वी क्लास मार्को पोलो MPV को लांच किया
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सीनेट द्वारा दोषमुक्त करार दिया गया
- अमेरिका ने लांच किया अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्र गठबंधन
- नासा की क्रिस्टीना कोच अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से 328 दिन के बाद पृथ्वी पर वापस लौटी
- अभिनेता कर्क डगलस का निधन 103 वर्ष की आयु में हुआ
खेल
- भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया ने देश के 7 स्थानों में उच्च प्रदर्शन केंद्र लांच किये