Laureus Sports Awards 2020 Winners List लॉरियस पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूर्ण सूची

हाल ही में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में मंगलवार को लॉरियस पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गयी। सचिन तेंदुलकर को 2011 वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट के लिए लॉरेस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सचिन के इस लम्हे को ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है।
साथ ही अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और फॉर्मूला वन ड्राइवर लुइस हैमिल्टन को संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता था।
फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था। इस तस्वीर को स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले थे। वह सचिन का छठा वर्ल्ड कप था।
Image

लॉरेस अवॉर्ड के 20 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ

6 बार के फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियन हैमिल्टन और 6 बार के फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर मेसी के बीच वोटिंग के बाद मुकाबला टाई हो गया था। लॉरेस अवॉर्ड के 20 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ। इसके बाद स्पोर्टिंग ज्यूरी ने दोनों को संयुक्त रूप से अवॉर्ड के लिए चुना। मेसी यह अवॉर्ड पाने वाले पहले फुटबॉलर हैं।

लॉरेस अवॉर्ड क्या है?

यह खेलों की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है। 1999 में लॉरेस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के डैमलर और रिचीमॉन्ट ने इसकी शुरुआत की थी। पहले अवॉर्ड 25 मई 2000 को दिए गए थे। इसमें 13 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं। अवॉर्ड में प्रमुख कैटेगरी लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवूमन ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर, लॉरेस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर और लॉरेस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर है।

Laureus Sports Awards 2020 Winners List

विजेताओं की पूर्ण सूची
  • लिओनेल मेसी और लुईस हैमिलटन  ने संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता।
  • अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता।
  • स्किएर लिंडसे वोन को स्पिरिट ऑफ़ सपोर्ट के खिताब से सम्मानित किया गया।
  • डर्ट नोवितज्की को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • कमबैक ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार सोफ़िया फ्लोर्श ने जीता।
  • इगन बर्नल ने ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीता।
  • स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर विद डिसएबिलिटी का खिताब ओक्साना मास्टर्स  ने जीता।
  • टीम ऑफ़ द ईयर का खिताब दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय पुरुष  रग्बी टीम ने जीता।
  • लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट ऑफ़ द ईयर का खिताब सचिन तेंदुलकर ने जीता।
  • एक्सेप्शनल अचीवमेंट अवार्ड का खिताब स्पेनिश बास्केटबॉल संघ ने जीता।
  • सपोर्ट फॉर गुड अवार्ड साउथ ब्रोंक्स यूनाइटेड नामक संगठन ने जीता।

You may like these posts

-->