07 Feb Today Historical Event in the world and India: 07 फरवरी की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ

07 फरवरी का इतिहास विश्व एवं भारत में  07 February Today Historical Event in the world and India  

07 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 38 वॉ दिन है। साल मे अभी और 327 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 328)। आज के दिन भारतीय संग्रहालय खोला गया, जो दुनिया में सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।भारत और विश्व इतिहास में 07 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 07 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

 7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 7


1792
प्रुशिया एवं आस्ट्रेलिया ने 1792 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1831
यूरोपीय देश बेल्जियम ने 1831 में संविधान स्वीकार किया।
1904
अमेरिका के बाल्टिमोर में 1904 में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915
चलती ट्रेन से 1915 में पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940
ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण 1940 में हुआ।
1942
यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा 1942 में की।
1945
अमेरिका, ब्रिटेन, और रूस ने 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947
अरब और यहूदियों ने 1947 में फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1962
क्यूबा से सभी तरह के आयात पर अमेरिका ने 1962 में रोक लगाई।
1962
जर्मनी की एक कोयला खदान में 1962 में हुए विस्फोट से लगभग 300 मज़दूरों की जान गयी।
1962
अमेरिका ने 1965 में उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1983
1983 में कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987
जापान द्वारा 1987 में अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (.एन.सी) को मान्यता।
1999
1999 में जार्डन के शाह हुसैन की मौत, अब्दुला नये शाह बने।
2000
वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त विरोधी दल की पहली बैठक 7 फरवरी , 2000 को शुरु हुई
2001
एरियल शेरोन 7 फरवरी, 2001 में इजरायल के प्रधानमंत्री के रुप में चने
2003
फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफरिन 7 फरवरी, 2003 में भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2006
नेपाल में स्थानीय निकायों के लिए 7 फरवरी , 2006 में वोटिंग हुई
2008
इक्वाडोर का तंगुराही ज्वालामुखी 7 फरवरी, 2008 को फटा।
2009
महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने 2009 में स्वतंत्र भारत की 12वी तथा पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010
दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेला 7 फरवरी, 2010 को खत्म हुआ। आपको बता दें कि यह मेला 9 दिनों तक चला जिसमें करीब 2 हजार प्रकाशकों ने हिस्सा लिया।
2016
उत्तरी कोरिया ने कई संयुक्त राष्ट्र संधियों का उल्लंघन करते हुए 7 फरवरी, 2016 को बाह्रा अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च किया था।

7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 7 February

7 फरवरी के दिन कई अहम दिग्गज व्यक्तियों ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर बड़ा नाम किया , उनके बारे में हमने नीचे लिखा है –
  • डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का जन्म सन 1898 में हुआ।
  • प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का जन्म सन 1908 में हुआ।
  • भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का जन्म सन 1934 में हुआ।
  • मार्क्सवादी नेता एस. रामचंद्रन पिल्लै का जन्म सन 1938 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री अंकिता शर्मा का 7 फरवरी साल 1987 में जन्म हुआ।
  • अभिनेत्री प्राची शाह का 7 फरवरी, 1980 को जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकान्त का जन्म सन 1993 में हुआ।
7 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 7 February
7 फरवरी के दिन ही कई मशहूर शख्सियत इस दुनिया को अलविदा कह गए जिनके बारे में नीचे लिखा गया है –
  • 1942 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल का निधन।
  • 2010 में पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक डा. टी आर विनोद का निधन।
7 फ़रवरी के महत्वपूर्ण उत्सव – Important events and festivities of 7 February
फरवरी को प्रेम का महीना कहा जाता है, वहीं 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत होती है आइए जानते हैं 7 फरवरी को किन-किन उत्सवों के रुप में मनाया जाता है।
  • रोज डे
  • वन अग्नि सुरक्षा ( सप्ताह )

You may like these posts

-->