18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ 18 Feb Historical Event in the world and India

18 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 49 वॉ दिन है। साल मे अभी और 316 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 317)। आज के दिन भारतीय संग्रहालय खोला गया, जो दुनिया में सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।भारत और विश्व इतिहास में 18 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 18 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 18

1614
जहांगीर ने सन 1614 को मेवाड़ पर कब्जा किया।
1695
फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने 1695 में टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884
चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें 1884 में सुडान पहुँची।
1905
श्यामजी कृष्णवर्मा ने 1905 में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911
1911 में विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ।
1915
1915 में प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1943
नाजी सेना ने 1943 में व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945
द्वितीय विश्वयुद्ध में 1945 में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946
मुंबई में 1946 में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1954
पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना 1954 में लॉस एंजिलिस में की गई।
1965
गांबिया को 1965 में ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्रता मिली।
1971
भारत ने 1971 में अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1979
अमेरिका ने 1979 में भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1979
सहारा रेगिस्तान में 1979 में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1989
अफ़ग़ान सरकार ने 1989 में आपात स्थिति की घोषणा की।
1991
आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने 1991 में विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1998
सी. सुब्रह्मणयम 1998 में भारत रत्न से सम्मानित।
1999
बांग्लादेश और भारत के बीच 1999 में बस सेवा पर समझौता।
2001
एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में 2001 में गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2001
दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी,2001 में एक भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें करीब 68 लोगों की मौत हो गई।
2002
फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने 2002 में उम्रक़ैद में बदला।
2003
दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में 2003 में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006
फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने 2006 में हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2006
महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में 2006 में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
2006
भारत पाकिस्तान के बीच 2006 में थार एक्सप्रेस आरम्भ।
2008
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2008 में स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
2014
यूक्रेन की राजधानी कीव में 18 फरवरी, 2014 के दिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हो गई, जिसमें करीब 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
2014
आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव 18 फरवरी साल 2014 में ही लोकसभा में पारित किया गया।

18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 February

18 फरवरी का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन महान विचारक एवं संत और स्वामी विवेकानंद जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस समेत कई ऐसे दिग्गज लोगों ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर अपना बड़ा नाम किया। उनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।
1486
भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म।
1836
भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म।
1883
भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म।
1894
स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म।
1899
स्वतन्त्रता सेनानी जयनारायण व्यास का जन्म।
1925
साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।
1926
भारतीय सिनेमा की सुन्दर प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का जन्म।
1927
बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म।
1933
भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक निम्मी का जन्म।
1941
अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म।
1986
भारतीय अभिनेत्री जिया माणेक का जन्म हुआ।

18 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 18 February

18 फरवरी के दिन कई दिग्गज लोगों ने इस दुनिया से विदा ली, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –
1266
मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का 1266 में निधन।
1294
मंगोल सेनापति क़ुबलय ख़ान का 1294 में निधन।
1405
तैमूर लंग का 1405 में निधन।
1546
जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का 1546 में निधन।
1977
1977 में अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
2016
पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का 2016 में निधन।
2017
18 फरवरी 2017 में पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ सर माइकल ओजियो की मौत हो गई।
2020
दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन

18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव – Important Days of 18th February

18 फरवरी को महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है –
  • 12 फरवरी से 18 फरवरी 2020 को "राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह"

You may like these posts

-->