17 फरवरी की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ 17 Feb Historical Event in the world and India

17 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 48 वॉ दिन है। साल मे अभी और 317 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 318)। आज के दिन भारतीय संग्रहालय खोला गया, जो दुनिया में सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।भारत और विश्व इतिहास में 17 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 17 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 17

1370
जर्मनी ने 1370 में रुडाउ की लड़ाई में लिथुआनिया को हराया।
1670
सिंहगढ़ क़िले को 1670 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से जीता।
1698
औरंगज़ेब ने 1698 में जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
1813
फ़्रांस के ख़िलाफ़ प्रसिया ने 1813 में जंग का ऐलान किया।
1867
स्वेज़ नहर से 1867 को पहला जहाज़ गुजरा।
1878
सैन फ्रांसिस्को शहर में 1878 में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882
सन 1882 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1915
महात्मा गांधी जी ने 1915 में पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1927
जिसमे दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की तथा वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का 1927 में मुंबई में प्रयोग हुआ।
1931
वायसराय निवास में लॉर्ड इरविन ने 1931 में गांधी जी का स्वागत किया।
1933
अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका न्यूजवीकप्रकाशित 1933 में हुयी।
1934
1934 में पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
1947
सोवियत संघ में वायस ऑफ़ अमेरिकाका प्रसारण 1947 में शुरू किया गया।
1962
जर्मनी के हैम्बर्ग में 1962 में हुए तूफान से लगभग 300 लोगों की मौत।
1972
ब्रिटिश संसद ने 1972 में यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1976
मकाऊ ने 1976 में संविधान को अंगीकार किया।
1979
चीन की सेना ने 1979 में वियतनाम पर हमला किया।
1983
नीदरलैंड ने 1983 में संविधान को अंगीकार किया।
2004
फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा 2004 को तिहाड़ जेल से फरार।
2005
बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने 2005 में भारतीय नागरिकता की मांग की।
2007
अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 2007 में इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
2008
अनिल अंबानी ग्रुप ने 2008 में रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की।
2014
चुनाव आयोग ने 17 फरवरी, 2014 में अंतिम चरण के मतदान खत्म होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2014
सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती को देश की पहली महिला मुख्य संपादक 17 फरवरी, साल 2014 में ही बनाया गया।
2016
तुर्की की राजधानी अंकारा में 17 फरवरी साल 2016 में कुर्द आतंकवादियों द्धारा काम बम धमाका किया गया, जिसमें करीब 28 लोगों की मौत हो गई।

17 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 17 February

17 फरवरी के दिन कई ऐसे दिग्गज व्यक्तियों ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर काफी बड़ा नाम किया ,उनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –
1792
1792 में प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा लरका विद्रोहके आरम्भकर्ता बुधु भगत का जन्म।
1881
1881 में भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का जन्म।
1899
1899 में बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का जन्म।
1925
भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाचरण शुक्त का 17 फरवरी, साल 1925 में जन्म हुआ।
1954
1954 में प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म।
1963
संयुक्त राज अमेरिका के उद्योगपति माइकल जॉर्डन का 17 फरवरी, 1963 में जन्म हुआ।
1984
1984 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री सदा मोहम्मद सैयद का जन्म।

17 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 17 February

17 फरवरी के दिन ही कई मशहूर व्यक्ति हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ कर चले गए जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –
1883
भारतीय क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के का 1883 में निधन।
1909
अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का 1909 में निधन।
1943
भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का 1943 में निधन।
1958
पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का 1958 में निधन।
1968
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का 1968 में निधन।
1986
भारतीय दार्शनिक जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) का 1986 में निधन।
1988
स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 1988 में निधन।
1933
भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का 1993 में निधन।
1994
गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का 1994 में निधन।
2005
प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का 2005 में निधन।
2004
मेक्सिको के राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोरेटील्लो का 2004 में निधन।
2007
2007 में महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
2017
हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का 2017 में निधन।

17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 17 February

17 फरवरी को कई महत्वपूर्ण अवसर के रुप में भी मनाया जाता है।
  • 12 फरवरी से 18 फरवरी 2020 को "राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह"

You may like these posts

-->