13 Feb Today Historical Event in the world and India: 13 फरवरी की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ

13 फरवरी का इतिहास विश्व एवं भारत में  13 February Today Historical Event in the world and India  

13 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 44 वॉ दिन है। साल मे अभी और 321 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 322)। आज के दिन भारतीय संग्रहालय खोला गया, जो दुनिया में सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।भारत और विश्व इतिहास में 13 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 13 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 13

1542
इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को 1542 में मौत के घाट उतार दिया गया।
1575
फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का 1575 में रेम्स में राज्याभिषेक।
1601
लंदन में 1601 में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
1633
इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को 1633 में रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
1688
स्पेन ने पुर्तग़ाल को 1688 में एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
1689
विलियम और मैरी 1689 में इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
1795
अमेरिका में 1795 में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
1820
सन 1820 में फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
1861
नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने 1861 में ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
1920
अमेरिका में 1920 में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
1931
13 फरवरी साल 1931 में ही नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया।
1945
सोवियत संघ ने 1945 में जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1948
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1948 में आज ही के दिन आमरण अनशन शुरू किया।
1959
सन 1959 में बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1966
सोवियत संघ ने 1966 में पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1975
तुर्की ने 1975 में साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
1984
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1990
अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने 1990 में जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
2001
अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह इरोसपर 2001 में पहला मानव रहित यान उतरा।
2003
सन 2003 में यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला।
2004
भारतीय टीम ने 2004 में क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2005
इराक में 2005 में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
2007
उत्तर कोरिया 2007 में परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
2010
भारत के सबसे चर्चित राज्य महाराष्ट्र के पुणे में 13 फरवरी, 2010 के दिन यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास बेकरी में एक बम बिस्फोट हुआ, जिसमें करीब 17 लोगों की जान चली गई जबकि 60 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
2012
यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने 13 फरवरी, 2012 को यूरोपीय वेगा रॉकेट का पहला लॉन्च यूरोप के स्पेसपोर्ट से करवाया था।
2014
चीन के कैली शहर में 13 फरवरी 2014 को एक अवैध जुआ घर में विस्फोट हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 17 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 13 February

13 फरवरी के दिन सरोजनी नायडू समेत कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –
1995
भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी वरुण भाटी का जन्म।
1879
भारत कोकिला कहे जाने वाली तथा स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
1915
भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का जन्म।
1911
प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।
1916
भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
1944
भारतीय अभिनेता ओडूविल उन्नीकृष्णनन का जन्म।
1949
पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक राकेश शर्मा का जन्म।
1978
भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म।
1958
समकालीन कवयित्री रश्मि प्रभा का जन्म।
1959
समकालीन कवि कमलेश भट्ट कमल का जन्म।
1945
भारतीय सिनेमा के अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।

13 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 13 February

13 फरवरी के दिन कई मशहूर लोग इस दुनिया को छोड़कर चले गए जिनके बारे में नीचे लिखा गया है –
1832
प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत का निधन।
1974
भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का निधन।
1976
भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।
1987
भारतीय राजनीतिज्ञ एम. भक्तवत्सलम का निधन हो गया।
1988
चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो की मृत्यु।
2000
बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
2008
हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
2014
निर्देशक बल महेन्द्र का 13 फरवरी, 2014 में मौत हो गई।
2015
दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।

13 फ़रवरी के महत्वपूर्ण उत्सव – Important Days on 13 February
वैलेंटाइन वीक होने के साथ-साथ इसे महत्वपूर्ण उत्सव के रूप में भी बनाया जाता है, जिनके बारे में नीचे लिखा गया है –
  • सरोजनी नायडू जयंती
  • विश्व रेडियो दिवस
  • किस डे

You may like these posts

-->