11 Feb Today Historical Event in the world and India: 11 फरवरी की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ

11 फरवरी का इतिहास विश्व एवं भारत में  11 February Today Historical Event in the world and India  

11 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 42 वॉ दिन है। साल मे अभी और 323 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 324)। आज के दिन भारतीय संग्रहालय खोला गया, जो दुनिया में सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।भारत और विश्व इतिहास में 11 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 11 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 11

1543
रोम और इंग्लैंड के बीच 1543 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ।
1613
मुगल बादशाह जहांगीर ने 1613 में ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720
स्वीडेन तथा प्रशिया के बीच 1720 में शांति समझौता।
1793
नीदरलैंड के वेनलो पर प्रशिया की सेना ने 1793 में कब्जा किया।
1798
रोम पर फ़्रांस ने 1798 में कब्ज़ा किया।
1814
यूरोपीय देश नॉर्वे ने 1814 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826
लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 1826 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदनके नाम से की गई।
1889
जापान में मेजी संविधान को 1889 में अंगीकार किया गया।
1856
अवध पर ईस् इंडिया कंपनी ने 1856 में कब्जा किया।
1919
फ्रेडरिक एबर्ट 1919 में जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1929
लैटर्न संधि के तहत 1929 में स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
1933
महात्मा गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन 1933 में शुरू हुआ था।
1944
जर्मन की सेना इटली के अप्रिलिया पर 1944 में दोबारा कब्जा किया।
1953
सोवियत संघ ने 1953 में इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1955
भारत में 1955 में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरू हुआ।
1959
भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने 1959 में अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।
1963
अमेरिका ने 1963 में इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
1964
ताइवान ने फ्रांस के साथ 1964 में कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1964
तुर्क और ग्रीक के बीच 1964 में जंग की शुरुआत हुई।
1966
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन 1966 में हुआ।
1968
लेखक, जनसंघ संस्थापक, पत्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या 1968 में की गई थी।
1979
ईरान के अध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी 11 फरवरी, 1979 का दिन नई जिंदगी का पैगाम लेकर आया था।
1990
दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला को 1990 में 27 साल लंबी कैद से आज ही के दिन में रिहाई मिली थी।
1992
अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने 1992 में चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
1996
भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के कलिंग पुरस्कारसे 1997 में सम्मानित।
2001
एक डच कम्प्यूटर प्रोगामर ने 11 फरवरी, 2001 को अत्रा कुरनिकोवा वायरस लॉन्च किया, जिसके चलते इससे लाखों -मेल प्रभावित हुए।
2003
साल 2003 में 11 फरवरी के दिन ही इंगलैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से मना कर दिया, क्योंकि वह जिम्बाम्वे में खेला जाने वाला था। आपको बता दें कि विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल की वजह से मैच खेलने का यह अपने आप में पहला मामला था।
2007
हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का 2007 में अधिग्रहण।
2008
रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव 2008 में दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2009
असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को 2009 में सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2011
मिस्त्र के राष्ट्रपति होस्त्री मुबारक ने 11 फरवरी, 2011 को मिस्त्र क्रांति के चलते 30 साल तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध के चलते इस्तीफा दे दिया।
2013
रूस के कोमी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 11 फरवरी 2013 को करीब 18 खदान कर्मियों की मौत हो गई थी।
2014
पूर्वी अल्जीरिया में ओउम एल बुआधी प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में 11 फरवरी, 2014 को एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लगभग 77 लोगों की मौत हो गई।
2015
तुर्की में 11 फरवरी, 2015 के दिन एक विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या कर दी गई, उसने बलात्कर की कोशिश करने वाले का विरोध किया था।

11 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 February

11 फरवरी के दिन ही कई ऐसे व्यक्तियों ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर बड़ा नाम किया।

1750
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पहले शहीद तिलका माँझी का जन् हुआ था।
1847
तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले अल्वा एडिसन का जन् हुआ था।
1868
हकीम अजमल ख़ान या अजमल ख़ान (1868-1927) एक यूनानी चिकित्सक और भारतीय मुस्लिम राष्ट्रवादी राजनेता एवं स्वतंत्रता सेनानी का जन् हुआ था।
1901
भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन् हुआ था।
1917
भारतीय क्रांतिकारी टी नागि रेड्डी का जन् हुआ था।
1917
दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े जाने लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन् हुआ था।
1957
भारतीय महिला अभिनेत्री टीना मुनीम का जन्म हुआ था।

11 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 11 February

11 फरवरी के दिन कई ऐसी शख्सियत का स्वर्गवास हो गया, जिन्होंने देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। और उनके द्धारा किए गए कामों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है
1713
मुग़ल सम्राट जहाँदारशाह का निधन हुआ।
1942
प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन हुआ।
1945
हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण जौहर का निधन हुआ।
1968
राजनीतिज्ञ दीनदयाल उपाध्याय का निधन हुआ।
1977
भारतवर्ष के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का निधन हुआ।
1989
हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन 1989 में हुआ।

11 फरवरी के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 11th February
11 फरवरी को कई महत्वपूर्ण उत्सव के रुप में भी बनाया जाता है।
  • प्रोमिस डे
  • विश्व यूनानी दिवस

You may like these posts

-->