05 FEB Today in history: 05 फरवरी की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ

05 फरवरी का इतिहास विश्व एवं भारत में  05 February Today Historical Event in the world and India  


05  फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 36 वॉ दिन है। साल मे अभी और 329 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 330)। आज के दिन भारतीय संग्रहालय खोला गया, जो दुनिया में सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।भारत और विश्व इतिहास में 05 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 05 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 5

1679
फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने 1679 में हस्ताक्षर किये।
1783
इटली के कालाब्रिया में 1783 में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।
1870
फिलाडेल्फिया के थियेटर में 1870 में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900
ब्रिटेन और अमेरिका के बिच सन 1900 में पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1904
क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से 1904 में मुक्त हुआ।
1917
मैक्सिको ने 1917 में नया संविधान अंगीकृत किया।
1922
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भड़की हुयी भीड़ ने 1922 में पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
1961
ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफके पहले संस्करण का प्रकाशन 1961 में हुआ।
1970
अमेरिका ने 1970 नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971
अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर 5 फरवरी, 1971 को उतरे।
1992
भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना आखिरी टेस्ट खेलकर 5 फरवरी, 1992 में क्रिकेट से संयास ले लिया।
1996
1996 में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
1999
दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने 5 फरवरी, 1999 को संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2004
परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2004 में माफी दी।
2007
भारत की सुनीता विलियम्स 2007 में अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2008
विवादों में रहने वाले पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को 5 फरवरी, 2008 के दिन सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
2010
भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2010 में नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2016
5 फरवरी 2016 को वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।

5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 5 February

5 फरवरी को कई ऐसी शख्सियत ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर बड़ा नाम किया, उनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –
  • सिखों के सातवें गुरु हर राय का सन 1630 में पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
  • मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का 1639 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का 1916 में जन्म हुआ।
  • राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का 5 फरवरी, 1919 को जन्म हुआ।
  • स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म 5 फरवरी, 1940 में हुआ।
  • भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 5 फरवरी, 1990 में जन्म हुआ।
  • बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का 1976 जन्म हुआ।
5 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 5 February
5 फरवरी के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सुजीत कुमार समेत कई ऐसे दिग्गज व्यक्ति दुनिया छोड़कर चले गए, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –
  • 1927 में भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।
  • 2008 में भारतीय आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
  • 2010 में भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।
  • 2014 में प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।
  • मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का 5 फरवरी 2017 को निधन।
5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव – Important events and festivities of 5th February
  • वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

You may like these posts

-->