03 FEB Today in history: 03 फरवरी की महत्त्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ

03 फरवरी का इतिहास विश्व एवं भारत में  03 February Today Historical Event in the world and India  


3 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 34वॉ दिन है। साल मे अभी और 331 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 332)। आज के दिन भारतीय संग्रहालय खोला गया, जो दुनिया में सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।भारत और विश्व इतिहास में 03 फरवरी का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 03 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 3

1503
पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच 1503 में दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
1760
सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को 1760 में बुरी तरह हराया।
1815
विश्व में 1815 में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
1915
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 3 फरवरी, 1915 को स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया। आपको बता दें कि स्वेज नहर उस समय ब्रिटेन के नियंत्रण में थी।
1916
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में हुयी।
1925
मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में शुरू।
1934
पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला 1934 में शुरू हुआ।
1942
जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1943
जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध 3 फरवरी साल 1943 में खत्म हुआ।
1945
रूस 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954
प्रयाग में 1954 में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
1958
बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन 3 फरवरी, 1958 को हुआ।
1969
3 फरवरी, साल 1969 के दिन रुस का चालक रहित अंतरिक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूरी तरह कंट्रोल में रहते हुए उतरा।
1970
भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की 1970 में तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972
सन 1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988
भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्रको 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
1955
अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स 3 फरवरी साल 1995 को अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली बनीं।
1999
भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में 1999 में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ।
1999
विश्व आर्थिक मंच की 29 वीं वार्षिक बैठक का 3 फरवरी साल 1999 में स्विजरलैंड के दावोस में समापन हुआ।
2003
आतंकवाद के खिलाफ, भारत ने उजबेकिस्तान के साथ मिलकर 3 फरवरी, 2003 के दिन ही संयुक्त कार्यदल का गठन किया था।
2005
भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए 3 फरवरी, साल 2005 के दिन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2006
मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल” 2006 में सागर में डूबा।
2007
चीन ने 2007 में मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007
इराक की राजधानी बगदाद में 3 फरवरी साल 2007 में एक बाजार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की जान चली गई।
2008
महान साहित्यकार रवीन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबेल पुरस्कार के संकेत 3 फरवरी, साल 2008 में बांग्लादेश में होने के संकेत मिले थे।
2008
भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार 3 फरवरी, 2008 को ईरान के तटीय क्षेत्रों में मिला।
2009
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 2009 में ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
2009
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
2013
3 फरवरी साल 2012 में अमेरिका में हाइस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित प्रतियोगिता इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्चकी 40 अंतिम उम्मींदवारों की लिस्ट में सात भारतीय अमेरिकी स्थान हासिल करने में सफल रहे।
2017
3 फरवरी साल 2017 में चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें बड़े पैमाने पर तेल फैल गया।
2018
3 फरवरी साल 2018 में भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता।

3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 February

3 फरवरी के दिन कई ऐसी शख्सियत ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर अपनी एक अलग पहचान बनाई।
  • ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म 1816 में हुआ।
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म 3 फरवरी, 1909 को हुआ।
  • अभिनेता नासिर हुसैन का जन्म 3 फरवरी साल 1931 को हुआ।
  • भारत की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म 3 फरवरी साल 1938 में हुआ।
  • रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म 1963 में हुआ।
  • भारतीय डांसर, मॉडल राखी सावंत का जन्‍म 1980 में हुआ।
  • भारतीय तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्‍म 1983 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म 1958 में हुआ।

3 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 3 February

3 फरवरी के दिन कई ऐसे दिग्गज दुनिया छोड़कर चले गए। जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
  • पाकिस्तान की मांग करने वालले सबसे पहले समर्थकों में से एक चौधरी रहमत अली की 3 फरवरी साल 1951 में मौत हो गई।
  • 1969 में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्‍नादुरई का निधन।
  • 1978 में महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
  • 1979 में, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ।
  • 2000 में दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना का 3 फरवरी, साल 2010 में निधन हुआ।
  • निर्देशक राज कंवर का 3 फरवरी , 2012 को देहांत हो गया।
  • 2016 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ।

3 फरवरी के महत्वपूर्ण उत्सव – Important events and festivities of 3 February

  • 3 फरवरी के दिन वन अग्नि सुरक्षा दिवस के साप्ताहिक उत्सव के रुप में मनाया जाता है।

You may like these posts

-->