असफलता पर विजय पाने की कहानी - संदीप महेश्वरी जीवनी
मात्र 12 हजार से 10 करोड़ की कंपनी बना दिया, कौन है वो ?
संदीप महेश्वरी
असफलता पर विजय पाने की कहानी
SIGNATURE
संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय
मिडल क्लास फैमिली में जन्म लेना, यह आपकी गलती नहीं। पर यदि आप इस सिचुएशन से बाहर निकलने की कोशिश नहीं करते है तो यह आपकी गलती है। एक ऐसा ही व्यक्ति है, जिसका जन्म मिडल क्लास फैमिली में हुआ था।
माता-पिता की लगातार असफलतायों ने उसे झकझोर दिया था। पर हिम्मत नहीं हारा, वह पूरी ताकत के साथ वर्तमान सिचुएशन से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा और रास्ते में आड़े आ रहे पढ़ाई को भी छोड़ दिया।
और मात्र 12 हजार से 10 करोड़ की कंपनी बना दिया। कौन है वो ?? वो और कोई नहीं भारत के Top Ten Listed Entrepreneur, Photographer, Model, Motivator, Inspirational Speaker, Images bazaar के Founder Sandeep Maheshwari है। आइये फ्रेंड विस्तार से Sandeep Maheshwari को जानते है….
Personal Life (Family, Marriage, Wife & Child)
Sandeep Maheshwari का विवाह नेहा से हुआ। आज उनका एक पुत्र भी है। उनकी सुबह की शुरुआत योगा और मॉर्निंग वॉक से होती है। संदीप खाली समय में किताबों के साथ टाईम बिताना पसंद करते है।
![]() |
credit instagram@sandeep__maheshwari |
शुरूआती जिंदगी : Parents & Education
Sandeep Maheshwari के पिता 20 साल से अलुमिनियम के बिजनेस में थे। लेकिन एक रात किसी बात को लेकर उनकी पार्टनर से लड़ाई हो गई और उन्होंने उस Business को छोड़ दिया। इसके बाद उनका और उनके परिवार की ऐसी स्थिति आ गई कि वे सोच नहीं सकते थे कि कल क्या होगा ? उस टाइम संदीप माहेश्वरी 10 वीं क्लास में थे।
फिर उनके माता-पिता ने कई काम करने कोशिश की। जैसे – Conveyor Belt का Business , STD–PCO की Shop, जिसमें वे भी Help किया करते थे। लेकिन सब कुछ फ़ेल हो गया।
जैसे-तैसे 2 साल गुजरा। अब संदीप 12वीं क्लास में थे। उनकी एक छोटी बहन भी थी, जो उनके लिए एक ज़िम्मेदारी भी थी।
फिर वे वर्तमान स्थिति से उबरने के लिए कुछ ना कुछ करने लगे, क्योंकि उन्होंने अपने पिता को लगातार Depression के आगोश में जाते देख रहे थे। संदीप ने अब तक के लाइफ में सबकुछ फ़ेल होते हुए ही देखा था। इस कारण उसके मन यह बात बैठ गया कि Success पाना Impossible है।
सेमिनार ने बदला सोचने का नज़रिया
फिर वे एक दिन के एक MLM company के Seminar में गए। जहां उन्होंने तीन घंटे बिताया। और वहां उन्होंने देखा कि एक 21 साल का लड़का ढ़ाई लाख रूपये महीने का कमाता है। वे सोचते थे कि 20 हजार रुपये ही कमाना बहुत मुश्किल है। ये सुनकर उन्होंने मन में सोचा जब ये ढाई लाख कमा सकता है तो मैं क्यों नहीं?अब Sandeep Maheshwari के दिल और दिमाग में दो ही शब्द उभरे “आसान है ” यही उनके जीवन का Turning Point था। अब वे लोगो को उस MLM Company का Member बनाने के लिए Seminars में ले जाने लगे। पर वे इसमें सफल नहीं हुए क्योंकि वे लोगों को बेवकूफ ना बना सके। बस फिर उन्होंने सफ़लता की राह पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। संदीप ने मॉडलिंग शुरू कर दी। उन्होंने कई ऐड एजेंसियों में ट्रेनिंग ली, मगर मॉडलिंग में भी वो सफ़ल न हो सके, लेकिन उन्होंने वहा मॉडल्स की दुर्दशा को ज़रूर देखा और सोचा इन मॉडल्स के लिए कुछ करना चाहिए।फ़ोटोग्राफ़ी बिज़नेस
मॉडलिंग छोड़कर उन्होंने फ़ोटोग्राफ़ी शुरू कर दी। वो कम कीमत में मॉडल्स के पोर्टफ़ोलियो बनाने लगे, लेकिन इस काम में भी कोई ख़ास सफ़लता नहीं मिली। फिर उन्होंने कुछ अलग करने की सोची। संदीप ने 12 घंटे में 1000 मॉडल्स के साथ 10,000 फ़ोटो खींचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। इस कारनामे के बाद लोग उन्हें जानने लगे।छोड़ दी फ़ोटोग्राफ़ी
जल्द ही संदीप ने फ़ोटोग्राफ़ी छोड़ दी और एक कंपनी में नौकरी करने लगे। यहां उनका समय अच्छा रहा और जल्द ही वो एक लाख रूपये महीना कमाने लगे, मगर उन्हें चैन नहीं आया। पर कुछ दिनों के बाद उन्होंने Japan Life नाम की एक MLM कंपनी को जॉइन कर ली। लेकिन यहाँ भाग्य ने दिल खोलकर उनका साथ दिया। कुछ महीनों के बाद ही एक लाख रुपये महीना कमाने लगे। पर अब Down Line के लोगों की परेशानी देखकर उन्होंने अपनी एक Software की MLM Company खोलने की सोची। वे अपने Down line के तीन व्यक्तियों के साथ मिलकर अपनी MLM Company खोली। लेकिन छह महीने के बाद ही आर्थिक तंगी के कारण उस कंपनी बंद करना पड़ा। अब फिर से Sandeep Maheshwari जीरो पर थे।कुछ ही दिनों के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक कंपनी खोली, लेकिन पैसों की कमी की वजह से वो 6 महीने में ही बंद हो गई, लेकिन संदीप ने हार नहीं मानी और उन्होंने मार्केटिंग पर किताबें लिखनी शुरू कर दीं। उनकी किताब की खासियत ये थी कि वो पीछे से शुरू होती थी। हालांकि, इस राइटिंग में भी उन्हें ख़ास कामयाबी नहीं मिली।
यदि आप पढ़ने का तरीका भी नहीं बदल सकते हैं आप सोच का तरीका कैसे बदल सकते हैं?
एक दिन उनके पास एक Client आया। उन्हें अपने Ad के लिए Models की Photo Shoot करवाना था। पर उसके पास टाइम नहीं था। इसलिए उसने सामने पड़े Models के फोटो को पसंद किये और कहा,![]() |
credit instagram@sandeep__maheshwari |
Images Bazaar का विचार कैसे आया
मैं आपको इसका 2500 रुपए दूंगा। हम इस फोटो को स्केन कर सीधे Ad मे छाप देंगे।
Sandeep Maheshwari बोले,
बहुत बढ़िया आइडिया है।
फिर संदीप ने 1250 रुपये उस फोटो के मॉडल को दिये और बाकी 1250 रुपये अपने पास इनकम के तौर पर रख लिए। फिर उन्होंने देखा कि ऐसा करने से उनके क्लाइंट का फोटो-शूट में टाइम बर्बाद होने से बच गया। साथ ही उस फोटो के मॉडल को पहला काम मिला और उनका इनकम भी हुआ। वह भी एक आसान तरीके से।
यही पर उनके मन में एक अभूतपूर्व आइडिया ने जन्म लिया, क्यूँ ना इसी Concept के आधार एक कंपनी खोली जाए। जिसमें Models की Ad Ready फोटो-शूट किया जाए। जिससे क्लाइंट का समय बचे और तीनों पार्टियों को फायदा भी हो।
फिर Images Bazaar ने जन्म लिया। पर इमेज बाज़ार फ़ेल नहीं हुआ, क्योंकि संदीप माहेश्वरी कहते है
जिस दिन आपकी सारी असफलताएँ एक जगह इकट्ठा हो जाए तो उस दिन आप सफल ही होंगे, क्योंकि आपके पास गलती करने के लिए कुछ नहीं होगा।
आज Images Bazaar दुनिया सबसे बड़ा Indian Photos का कलेक्शन है, जो बड़े ही कम रेट पर एड के लिए फोटो उपलब्ध कराता है। इसमें 10 लाख इमेजेज़ है। वर्तमान में इमेज बाजार के 45 देशों से 7000 से अधिक क्लाइंट्स है। आज Sandeep Maheshwari India के Entrepreneur के Top Ten List में शामिल किए जाते हैं।
![]() |
credit instagram@sandeep__maheshwari |
यूट्यूब की राह पर : करोड़ो युवाओ की INSPIRATION
यहां देखें संदीप संदीप माहेश्वरी की मोटिवेशनल स्पीच का एक वीडियो-
https://www.youtube.com/embed/9yrT7ZvkNR4
- “Business World” पत्रिका ने उन्हें शीर्ष उधमी के रूप में चुना है|
- Global Marketing forum के द्वारा स्टार यूथ अचीवर के रूप में चुना है|
- ब्रिटिश हाई कमीशन की तरफ से इन्हें युवा उद्यमी का पुरस्कार भी मिला है|
- ईटी नाव चैनल के द्वारा शीर्ष उद्यमी का पुरस्कार मिला|
- कई चैनलों ने इन्हें वर्ष का उद्यमी घोषित किया है|
- उन्हें Creative entrepreneur of the year 2013 का पुरस्कार “Entrepreneur India Summit” के द्वारा 2014 में प्रदान किया गया|
सच्ची सफलता
एक दिन एक औरत आँखों में आँसू लिये उनके ऑफिस में आती है। साथ में एक Ad Page लिए जिसमें एक बच्चे का फोटो था। वह उसे Sandeep Maheshwari को दिखाकर Thank You कहती है। तब उन्हें अहसास होता है कि यही असली सफलता है। सचमुच में यही असली Success है। किसी को दिल से कुछ देकर…… सच्ची तरीके से…..
Best Motivational Quotes
आज मैं जो कुछ अपनी असफलतायों की वजह से हूँ।अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं, जो आपकी जिंदगी बदलेगा, तो आईने में देख लें।यदि आप महान बनना चाहते हैं, तो इजाजत लेना बंद कीजिए।सफलता अनुभव से आती है और अनुभव बुरे अनुभव से।सफलता हमेशा अकेले में गले लगाती है, लेकिन असफलता हमेशा सबके सामने तमाचा मारती है।गलतियाँ इस बात का सबूत हैं कि आप प्रयास कर रहे हैं।जिस व्यक्ति ने अपनी आदतें बादल लीं, वो कल बदल जाएगा और जिसने नहीं बदली, उसके साथ कल भी वही होगा, जो आज तक होता आया है।वो क्या सोचेगा ? ये मत सोचो। वो भी यहीं सोच रहा है।कामयाब होना कोई बड़ों का खेल नहीं… ये बच्चों का खेल है।